Video : वीरेंद्र सहवाग ने कहा फौजियों के इस केक को देखकर भूल जाओगे चीज़ केक
Virender Sehwag : वीडियो में इंडियन आर्मी के जवान नजर आ रहे हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन वहां कोई केक नहीं है, बल्कि इंडियन आर्मी के जवानों ने बर्फ का ही नकली केक बनाया हुआ है।

भारतीय क्रिकेट टीम (indian cricket team) के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (virender sehwag) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, और इस दौरान वह कई वीडियो और फोटोएं भी शेयर करते हैं। इंडियन आर्मी (indian army video) का एक वीडियो शेयर करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा - आप इस केक को देखकर चीज केक भूल जाओगे।
वीडियो में इंडियन आर्मी के जवान नजर आ रहे हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन वहां कोई केक नहीं है, बल्कि इंडियन आर्मी के जवानों ने बर्फ का ही नकली केक बनाया हुआ है। वीडियो में जवान बर्फ का केक काटकर, साथियों को दे रहा है।
A soldier celebrating his birthday.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 12, 2020
Forget cheese cake, the beauty of a Snow cake, which only a soldier knows.
No word are enough to describe their sacrifices and resilience. pic.twitter.com/sr5xGSdUNU
वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन आर्मी का ये इंस्पिरेशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा - जवान अपना जन्मदिन मना रहे हैं, आप इस केक को देखकर, चीज़ केक को भूल जाओगे, जो सिर्फ भारतीय सैनिक जानते हैं। भारतीय सैनिकों के इस त्याग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।