Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Sunday Special: MS Dhoni ने इन 5 क्रिकेटर्स के करियर को संवारा, बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर रहे दुनिया पर राज

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने क्रिकेट करियर में कई भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) को उनका करियर सवारने का मौका दिया है। इसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में शानदार प्रदर्शन के चलते अलग पहचान बनाई।

Sunday Special: MS Dhoni ने इन 5 क्रिकेटर्स के करियर को संवारा, बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर रहे दुनिया पर राज
X

खेल। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने क्रिकेट करियर में कई भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) को उनका करियर सवारने का मौका दिया है। इसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में शानदार प्रदर्शन के चलते अलग पहचान बनाई। आइए जानें कौन हैं वह खिलाड़ी जिन्हें धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने में अहम भूमिका अदा की।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)


विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खुद को बड़े शानदार तरीके से साबित भी कर रखा है। कोहली के इस सफल करियर के पीछे भी धोनी का ही हाथ रहा था। धोनी ने कई बार कोहली को उनके शुरुआती वक्त में टीम से बाहर होने से बचाया था। इसके अलावा धोनी ने उनका हर मौके पर साथ भी दिया है।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)


भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज पारी की शुरुआत करने का फैसला धोनी ने ही लिया था। इसके अलावा रोहित जब अपने करियर के शुरूआती दौर में संघर्ष किया करते थे, तब भी धोनी ने उन्हें टीम में खेलने का मौका दिया। खुद रोहित शर्मा भी मानते हैं कि धोनी की वजह से उनके करियर को एक और नया मुकाम हासिल हुआ है। तभी आज रोहित को विश्व भर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

3. रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja)


भारतीय स्टार खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा इस समय दुनिया के सबसे शानदार आलराउंडर माने जाते हैं। वो अपनी गेंदबाजी समेत बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए विश्व भर में मशहूर हैं। उनके करियर की शुरुआत में भी धोनी ने उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट किया और आज धोनी के बदौलत ही वह चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

4. आर.अश्विन (R.Ashwin)


भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज अश्विन ने भी अपने करियर की शुरुआत धोनी की कप्तानी में ही की थी। धोनी ने उनके शानदार प्रदर्शन की पहचान आईपीएल में मुकाबले के दौरान की थी। जिसके बाद से वो भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

5. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)


भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विश्व में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भी धोनी ने कप्तानी में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। धोनी ने उनका भी काफी ज्यादा साथ दिया है। आज वह भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।

और पढ़ें
Kuldeep Sharma

Kuldeep Sharma

Sub Editor


Next Story