Priyansh Arya: DPL में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की किस्मत चमकी, PBKS और RCB में हुई खरीदने की भिड़ंत

Priyansh Arya Bought by PBKS 3.80 Crore IPL Mega Auction
X
प्रियांश आर्य ने DPL में लगाए 6 छक्के
Priyansh Arya: दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 3.80 करोड़ में खरीदा। बैटर ने लिए पंजाब और बेंगलुरू में काफी तगड़ा मुकाबला हुआ।

IPL Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 116 खिलाड़ियों की नीलामी पूरी होने के बाद एक्सीलेरेटेड ऑक्शन शुरू किया गया, जिसमें खिलाड़ियों की तेजी से बोली लगाई गई और फ्रेंचाइजियों ने अपनी पसंद के मुताबिक खिलाड़ियों पर दांव लगाए। इनमें दिल्ली के प्रियांश आर्य की भी किस्मत चमक गई। उन्हें 3.80 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया।

मुंबई ने खेला दांव, पंजाब और बेंगलुरू में हुआ मुकाबला
प्रियांश आर्य के लिए शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने दांव खेला। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। पंजाब ने 75 लाख का दांव खेला तो दिल्ली ने 80 लाख की बोली लगाई। 85 लाख पर दिल्ली रुक गई। इसके बाद अचानक बेंगलुरु गेम में आ गई। जिसके बाद बोली एक करोड़ के पार चली गई।

पंजाब ने 1.50 करोड़ का दांव खेला है। देखते ही देखते आर्य 2 करोड़ के पार चले गए। पंजाब ने सोचने का समय मांगा और आर्या 3 करोड़ के पार हो गए। प्रियांश आर्य पर बेंगलुरु और पंजाब के बीच मुकाबला रोचक हो गया। आखिरकार पंजाब ने 3.80 करोड़ में प्रियांश आर्य को खरीद लिया

इसे भी पढ़ें: 12 साल में फर्स्ट क्लास डेब्यू, 13 में करोड़पति; कौन है ब्रायन लारा को आदर्श मानने वाले वैभव सूर्यवंशी

प्रियांश आर्य इसी साल की शुरुआत में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 छक्के लगाए थे। प्रियांश ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए। 120 रनों की पारी में उन्होंने 10 छक्के और 10 चौके लगाए थे। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला शतक महज 40 रन ठोक दिया था। इसके बाद से वह आईपीएल ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजीस की नजरों में आ गए थे।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी में उड़ा तूफानी गेंदबाज, बेस प्राइज पर भी नहीं मिला कोई खरीदार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ठोका शतक
2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में प्रियांश आर्य दिल्ली के टॉप रन-स्कोरर के रूप में उभरे। उन्होंने 7 पारियों में 31.71 की औसत और 166.91 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए। हालांकि उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था, लेकिन उस समय आर्य अनसोल्ड रह गए थे। उन्होंने हाल ही दिनों में वानखेड़े स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 10 छक्कों के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना पहला शतक बनाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story