Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जहां धोनी ने मारा था छक्का, अब वानखेड़े में वो सीट होगी रिजर्व!

MS Dhoni : एमएस धोनी के सिक्स के साथ ही भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, इसके बाद मैदान पर ही सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह आदि बड़े क्रिकेटर्स भी अपनी आखों से आंसुओं को रोक नहीं पाए थे।

MS Dhoni की भूमिका में मार्कस स्टोइनिस को चाहता है ऑस्ट्रेलिया, पैट कमिंस ने कही ये बात
X
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जिताए हैं। एमएस धोनी के क्रिकेट करियर का एक शानदार शॉट है, जब उन्होंने चक्का मारकर भारत को 28 सालों बाद भारत को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जितवाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मैच विनिंग पारी खेली थी। अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन एमएस धोनी के सम्मान में उस सीट को रिज़र्व करना चाहता है, जिस सीट पर एमएस धोनी द्वारा मारे गए सिक्सर पर गेंद जाकर गिरी थी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन इस पर विचार कर रहा है, और उस सीट को एमएस धोनी के नाम पर परमानेंट करने पर विचार कर रहा है।

एमएस धोनी के नाम पर रिज़र्व होगी सीट

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स कॉउन्सिल के सदस्य अजिंक्य नाइक ने इस बाबत एमसीए को पत्र लिखा है, और एक प्रपोजल भी भेजा है। अब एमसीए को इस पर विचार करना है। आपको बता दें कि एमएस धोनी के सिक्स के साथ ही भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, इसके बाद मैदान पर ही सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह आदि बड़े क्रिकेटर्स भी अपनी आखों से आंसुओं को रोक नहीं पाए थे।

Also Read - Virat Kohli ने पूरे किए 12 साल, जानिए उनके अनोखे रिकार्ड्स

इस फाइनल मैच के बाद वानखेड़े ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जश्न का माहौल था, मुंबई का आलम तो ये था कि क्रिकेटर्स को अपने होटल तक पहुंचने में भी घंटो लग गए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 13 बार चक्का मारकर जीत दिलाई है, उन्हें बेस्ट फिनिशर नाम से भी पुकारा जाता था।


और पढ़ें
Next Story