अजलन शॉह कप में भारत को मिली हार
भारत की इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले गए तीन मैचों में पहली हार हैं।

अजलन शॉह हॉकी में भारत उस वक्त जबरदस्त झटका लगा जब भारतीय टीम पिछले चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार गई। भारत की इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले गए तीन मैचों में पहली हार हैं। इसमें भारत ने एक जीत और एक ड्रॉ भी शामिल हैं।
भारत ने हॉकी में इससे पहले न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी। जबकि ग्रेट ब्रिटेन से पहले मैच में उसका मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था।
शुरुआती दौर में भारत ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा बनाए हुए था और हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल दाग कर बढ़त 1-0 की बना ली। लेकिन दूसरे क्वार्टर फाइनल में एडी ओकेंडेन ने गोल पोस्ट में एक गोल करके स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपना दबदबा बनाए रखा और आक्रामक रुख अपनाते हुए तीसरे क्वार्टर के पहले चार मिनट में तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए।
तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने गोलकीपर आकाश चिकते को छकाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से बढ़च दिला दी। जबकि 51 मिनट में टॉम विकहैम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से बढ़त दिला दी। जो निर्णायक साबित हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App