800 मीटर रेस में मनजीत सिंह ने गोल्ड और जॉनसन ने रजत पर कब्जा जमाया
एशियाई गेम्स में 10वें दिन मंगलवार को एथलीट में भारत के लिए दिन बेहद अच्छा रहा है।

एशियाई गेम्स में 10वें दिन मंगलवार को एथलीट में भारत के लिए दिन बेहद अच्छा रहा है। 800 मीटर रेस में गोल्ड और सिल्वर मेडल दोनों पर भारत ने ही कब्जा जमाया है। भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
India's Manjit Singh wins gold medal, and Jinson Johnson wins silver medal in men's 800 metres finals. #AsianGames2018 pic.twitter.com/sp4be6ujcO
— ANI (@ANI) August 28, 2018
वहीं, भारत के जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला।
1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए हैं।एशियाई गेम्स 2018 में भारत अब 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है।
तो वहीं अब भारतीय मिश्रित टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले में रजत पदक पर कब्जा जमाया हैं मिश्रित टीम में मोहम्मद अनस, हिमा दास, राजीव अरकोया और पोवाम्मा राजू शामिल रहे हैं।
Indian team of Mohammad Anas,Hima Das,Rajiv Arokia and Poovamma Raju win silver medal in mixed 400m relay finals pic.twitter.com/8LENsKMAzT
— ANI (@ANI) August 28, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App