गोल्ड पदकधारी स्वप्ना बर्मन के पैरों में हैं 12 अंगुलियां, एडिडास बनाएगी विशेष जूते
जकार्ता पालेमबंग में खेले गए 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्वप्ना बर्मन को अब और पदक लाने में दिक्कत नहीं होगी। अब उनके लिए विशेष जूते बनाए जाएंगे।

जकार्ता पालेमबंग में खेले गए 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्वप्ना बर्मन को अब और पदक लाने में दिक्कत नहीं होगी।अब उनके लिए विशेष जूते बनाए जाएंगे।
दरअसल स्वप्ना के पैरों में छह-छह अंगुलियां है। जिसकी वजह से उन्हें नॉर्मल जूते फिट नहीं आते। अब वो कस्टमाइज जूते पहनकर प्रतियोगतियाओं में हिस्सा लेगी।
इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2018: एशिया कप का आगाज आज से, भारत-पाक मुकाबले पर लगी होंगी सभी की निगाहें
इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी एडिडास से करार कर लिया है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद लोगों को स्वप्ना बर्मन के इस समस्या के बारे में पता चला।
पदक जीतने के बाद स्वप्ना ने भावुक होकर विशेष जूते बनाने की अपील की थी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देश के बाद साई तुरंत इस समस्या को हल करने में जुट गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App