पति विराट कोहली के चैलेंज को अनुष्का शर्मा ने इस तरह किया पूरा, देखें VIDEO
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा देश में फिटनेस को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी स्वीकार कर लिया है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा देश में फिटनेस को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी स्वीकार कर लिया है।
दरअसल अनुष्का ने एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं चैलेंज स्वीकार करती हूं। साथ ही अनुष्का ने दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल और वरुण धवन को भी ये चैलेंज दिया है।
I accept your challenge @imVKohli. Here’s my video for the #HumFitTohIndiaFit #FitnessChallenge. I’d like to nominate my friends, @DipikaPallikal and @Varun_dvn Great initiative @Ra_THORe sir! #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/SmdmkArT6U
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 24, 2018
बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन ने देश में फिटनेस को लेकर HumFitTohIndiaFit जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। और उन्होंने विराट कोहली, हृतिक रोशन और साइना नेहवाल को फिटनेस चैलेंज की चुनौती दी थी।
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and @msdhoni Bhai for the same. 😀 #HumFitTohIndiaFit #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/e9BAToE6bg
— Virat Kohli (@imVkohli) May 23, 2018
बुधवार को विराट कोहली ने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App