Top
Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
Breaking

विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर सबसे ज्यादा भारत में हो रहे फ्रॉड

वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) से मिली जानकारी के अनुसार भारत से सबसे ज्यादा वीजा फ्रॉड (Visa Fraud) की शिकायतें सामने आती हैं। जबकि विश्वभर में वीजा फ्रॉड के मामलों में कमी आयी है। विश्वभर में वीजा फ्रॉड के शिकायतों में 32 फीसदी कमी आई है।

भारतीय होते हैं सबसे ज्यादा वीजा फ्रॉड के शिकारIndian are Victims of Most visa Frauds

भारत में लगभग हर एक व्यक्ति की विदेश जाने की चाह रहती है। कई लोग विेदेश घूमने जाना चाहते हैं व कई लोग विदेश में नौकरी करने के उद्देश्य से जाना चाहते हैं। जिस वजह से भारत में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो कि लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर उनसे पैसा ऐंठने की फिराक में रहते हैं। पिछले सप्ताह ही दिल्ली में ऐसा एक गिरोह पकड़ा गया था। जो लोगों को कनाडा भेजने का झांसा देकर उनसे पैसा ठग लेता था।

पिछले एक साल में आयी कमी

दुनिया की सबसे बड़ी आउटसोर्स्ड वीजा प्रोसेसिंग फर्म वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 की तुलना में 2018 में वीजा फ्रॉड (Visa Fraud) की घटनाओं में कमी आई है। फ्रॉड की शिकायतें 32 फीसदी कम हो गई हैं। वीएफएस ग्लोबल के पास 2018 में कुल 563 फ्रॉड संबंधी शिकायतें पहुंची। जिनमें नौकरी का झांसा दिया गया था। जांच करने पर पता चला कि इन फ्रॉड को अंजाम देने के लिए वीएफएस ग्लोबल के नाम से फर्जी ई-मेल व ऑफर लेटर बनाया गया। वीएफएस का कहना है कि फ्रॉड की सर्वाधिक शिकायतें दक्षिण एशिया और खासतौर से भारत से आई हैं। मिडिल ईस्ट से भी बड़ी मात्रा में फ्रॉड की शिकायतें आई हैं।

Next Story
Top