Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में तपिश में कमी, कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

Mausam Ki Jankari: मई माह में चिलचिलाती गर्मी से जूझने के बाद दिल्ली (Delhi) के लोगों को गुरुवार को बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाओं के साथ राहत की सांस ली। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन तक उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और आंधी चलने के आसार हैं।

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में तपिश में कमी, कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
X

Mausam Ki Jankari: मई माह में चिलचिलाती गर्मी से जूझने के बाद दिल्ली (Delhi) के लोगों को गुरुवार को बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाओं के साथ राहत की सांस ली। इससे राजधानी में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली में इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है और 30 मई तक हीटवेव (Heatwave) का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार को एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

बिहार में हुई बारिश

बिहार (Bihar) में पिछले 48 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी के सितम से कुछ राहत मिली। प्रदेश की राजधानी पटना, शेखपुरा, नवादा, जमुई, वामिकी नगर में बारिश हुई। मौसम (Mausam) विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, शुक्रवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदे पड़ने के आसार हैं। दक्षिण बिहार में शुक्रवार तक और उत्तर-पूर्वी बिहार में रविवार तक बारिश के जारी रहने के आसार बने हुए हैं। बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री के बीच रहने के आसार बने हुए हैं।

Also Read: Mausam Ki Jankari: गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में झमाझम बारिश, बंगाल तक IMD का अलर्ट

हिमाचल में बारिश से भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई इलाको में मध्यम स्तर की बारिश (Rain) दर्ज की गई थी, जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ और मार्गों बाधित हुए। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल के सिरमौर में 11, कुल्लू में तीन, चंबा और शिमला में दो-दो और कांगड़ा में एक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। साथ ही, बिजली सेवा भी काफी प्रभावित हुई है। 26 से 28 मई तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ-साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बारिश ने पंजाब, हरियाणा को ठंडा रखा

पंजाब और हरियाणा (Haryana) के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई थी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर धूल भरी आंधी भी चली। साथ ही, दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य सीमा से कम था। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रात और दिन में भी बारिश हुई।

और पढ़ें
Next Story