Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन को मिली सरकार की मंजूरी, जानें इससे जुड़े 5 अहम बिंदू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसरो चीफ के. सिवन ने इस मिशन को लेकर नए साल पर घोषणा की है।
चंद्रयान 3 काफी हद तक चंद्रयान 2 से मिलता जुलता होगा। इसरो ने दूसरे स्पेस पोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्ट तमिलनाडु के तूतीकोरिन में होगा। के सिवन ने बताया कि 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन को इसरो लॉन्च करने जा रहा है।
जानें इससे जुड़ी 5 अहम बिंदू
1. भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। जो मिशन लागत चंद्रयान-2 से कम होगी।
2. चंद्रयान-2 को एक निराशा के रूप में कहा जाता है क्योंकि यह भारत की चंद्र सतह पर उतरने का पहला प्रयास था और कोई भी देश अपने पहले प्रयास में ऐसा नहीं कर सकता था।
3. लैंडर और रोवर मिशन ज्यादातर 2020 में होने की संभावना है।
4. चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने का भारत का पहला प्रयास था। इसरो ने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना बनाई थी। हालांकि, लैंडर विक्रम मुश्किल से उतरा।
5. भारत ने चंद्रयान-2 पर अच्छी प्रगति की। 95 फीसदी सफल होने के बाद भी ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। जो 7 सालों तक जानकारी देता रहेगा।