कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर भाजपा का पलटवार, कहा- पूरी सेना मोदी जी के साथ
कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है।

कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि फौज में तो हम थे ना, हमें पता है ना क्या हुआ क्या नहीं हुआ। सारी सेना आज भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के साथ खड़ी है, ऐसी ही खड़ी नहीं हुई। हम जानते हैं वहां क्या होता है।
Union Minister RS Rathore on Congress says 6 surgical strikes were conducted in our tenure: Fauj mein toh hum the na, hume pata hai na kya hua kya nahi hua. Saari sena aaj Bharatiya Janta Party Modi ji ke saath khadi hai, aise hi nahi khadi huyi,hum jaante hain wahan kya hota tha pic.twitter.com/kViwXSnsr6
— ANI (@ANI) May 2, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं।
एक 19 जून, 2008 को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के भट्टल सेक्टर में की गई थी, एक शारदा सेक्टर में केल की नीलम नदी घाटी में 30 अगस्त-1 सितंबर, 2011 को... एक सर्जिकल स्ट्राइक 6 जनवरी, 2013 को सावन पात्रा चेकपोस्ट पर, एक 27-28 जुलाई, 2013 को नाज़ापीर सेक्टर में, एक 6 अगस्त, 2013 को नीलम घाटी में और एक सर्जिकल स्ट्राइक 14 जनवरी, 2014 को की गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App