Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस तरह सिर्फ ''ऊं'' बोलने से सेहत और दिमाग को पहुंचता है फायदा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का प्रमुख कार्यक्रम देहरादून में होगा। अब से कुछ समय पहले तक लोग योग और मेडिटेशन को धार्मिक गतिविधि मानते थे और हिंदू धर्म का अभिन्न अंग समझते थे।

इस तरह सिर्फ ऊं बोलने से सेहत और दिमाग को पहुंचता है फायदा
X

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का प्रमुख कार्यक्रम देहरादून में होगा। अब से कुछ समय पहले तक लोग योग और मेडिटेशन को धार्मिक गतिविधि मानते थे और हिंदू धर्म का अभिन्न अंग समझते थे।

बाद में सारी दुनिया के लोगों की गलतफहमी दूर हुई और लोगों ने सेहत पर इनके सकारात्मक प्रभाव को महसूस किया। ध्यान के दौरान ऊं (ओम्) का उच्चारण बेहद फायदेमंद होता है।

ऐसे होता है ऊं (ओम्) का असर

  • सेहत विज्ञानियों ने थेरेपी के रूप में इसके उच्चारण पर जोर इसलिए दिया है कि इससे उत्पन्न होने वाला कंपन हमारे शरीर पर काफी प़ॉजिटिव इफेक्ट डालता है।
  • ऊं एक कॉस्मिक ध्वनि है, जो ब्रह्मांड के निर्माण के समय भी मौजूद थी।
  • ऊं उच्चारण से कई तरह के शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं।

नर्वस सिस्टम पर प्रभाव

लयात्मक रूप से, सही ढंग से ऊं का जाप यानी उच्चारण किया जाए तो हमारे पूरे शरीर में एक महत्वपूर्ण और दीर्घ कंपन उत्पन्न होता है। इससे रक्तचाप में कमी आती है और शरीर को सुकून मिलता है।

यह कंपन नर्वस सिस्टम पर भी लाभकारी असर डालता है। इससे बॉडी को रिलैक्स होने के सिग्नल मिलते हैं इससे मस्तिष्क को भी मानसिक सुकून और शांति मिलती है।

एकाग्रता बढ़ाता है

रोज सुबह 20-30 मिनट शांत मन से ऊं का उच्चारण करने पर मस्तिष्क पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। इससे उत्पन्न होने वाले कंपन से दिमाग का मेमोरी सेंटर स्टीमुलेट होता है। इससे किसी भी कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है और हम मन लगाकर काम करने में सक्षम हो सकते हैं।

साइनस-जुकाम से छुटकारा

किसी को लगातार सर्दी-जुकाम रहता हो या साइनस की समस्या हो, तो उसे ऊं का उच्चारण रोज सुबह शाम करना चाहिए। इसके कंपन से श्वसन नली और एयरवेज क्लीयर होते हैं। बंद नाक खुलती है।

गले के आस-पास की मसल्स की एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे स्वर यंत्र मजबूत होता है। कुल मिलाकर पूरे रेस्पीरेटरी सिस्टम पर इसका बहुत अच्छा असर पड़ता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story