Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Winter Health Tips: सेहत से भरपूर होता है आंवला, ऐसे करें रोजाना सेवन

आंवला (Amla) कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अपने अनगिनत औषधीय गुणों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी से बड़ी बीमारियों को आंवला चुटकियों में ठीक कर देता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंवला का सेवन कैसे करना चाहिए।

Winter Health Tips: सेहत से भरपूर होता है आंवला, ऐसे करें रोजाना सेवन
X

Amla Health Benefits: आंवला (Amla) कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अपने अनगिनत औषधीय गुणों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी से बड़ी बीमारियों को आंवला चुटकियों में ठीक कर देता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंवला का सेवन कैसे करना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार (Dr Dixa Bhavsar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आंवले का सेवन सर्दियों में कैसे करना चाहिए।

1. चूर्ण : दीक्षा भावसार ने बताया कि आप सुबह खाली पेट 1 चम्मच आंवला का चूर्ण को शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

2. जूस : आप सुबह गर्म पानी के साथ आंवले के 20 मिलीलीटर जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

3. च्यवनप्राश : च्यवनप्राश की मुख्य सामग्री आंवला है, ऐसे में आप 1 चम्मच च्यवनप्राश गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या ब्रेकफास्ट के 2 घंटे बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

4. आंवला मुरब्बा और अचार : आप चाहे तो सर्दी में बाजार में मुरब्बा या अचार बना सकते हैं और रोजाना खाने के साथ इसका आनंद उठा सकते हैं।

5. आंवला फल: आप रोजाना एक- दो आंवले का सेवन कर सकते हैं।

6. आंवला कैंडी : आप आंवले को टुकड़ों में काट कर धूप में सुखा सकते हैं। इसके बाद आप कैंडी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

क्या होता है आंवला में

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स में पाए जाते हैं। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपको बीमारियों के संक्रमण का खतरा कम होता है। आंवला बेरी में कई फ्लेवोनोल्स, रसायन भी शामिल हैं, जिन्हें बेहतर याददाश्त जैसे लाभों से जोड़ा गया है।



और पढ़ें
Next Story