Who to Avoid Eat Fig: अंजीर हर किसी के लिए नहीं होता है फायदेमंद, जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

अंजीर कुछ हेल्थ कंडीशंस में नुकसान पहुंचाता है।
Who to Avoid Eat Fig: फल अगर मीठे और सेहतमंद हों, तो उन्हें खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अंजीर ऐसा ही एक फल है जो स्वाद के साथ-साथ पोषण से भरपूर होता है। सूखे अंजीर और ताजे अंजीर दोनों ही शरीर को कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देते हैं। यही वजह है कि इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। ये फायदेमंद फल कुछ हेल्थ कंडीशन में नुकसान भी पहुंचा सकता है।
अंजीर का सेवन रोजाना करने से पाचन मजबूत होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि हर किसी के लिए अंजीर खाना सही नहीं होता। कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अंजीर खाने के बड़े फायदे और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।
अंजीर खाने के 5 फायदे
पाचन को बनाता है मजबूत: अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए सूखा अंजीर बहुत फायदेमंद है। यह पेट साफ रखने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद: अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द या कमजोरी की शिकायत रहती है, उन्हें अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
दिल को रखे हेल्दी: अंजीर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। नियमित सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
ब्लड शुगर को संतुलित करे: ड्राई फिग्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। यह शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को बेहतर बनाता है।
स्किन और बालों को रखे हेल्दी: अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A और E त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। यह त्वचा पर झुर्रियां कम करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है।
किन लोगों को अंजीर नहीं खाना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज: अंजीर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। ज्यादा मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकती है।
एलर्जी वाले लोग: कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है। खाने के बाद खुजली, रैशेज या गले में जलन जैसी समस्या हो तो इसका सेवन बंद करें।
कम ब्लड प्रेशर वाले लोग: अंजीर ब्लड प्रेशर कम करने का काम करता है, इसलिए जिनका बीपी पहले से ही कम रहता है उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।
लिवर या किडनी की समस्या वाले लोग: ज्यादा अंजीर खाने से मिनरल्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, जो किडनी और लिवर मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
गर्भवती महिलाएं: डॉक्टर की सलाह के बिना गर्भावस्था में अंजीर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
