लड़कियों के हैंड बैग की ये चीजें देख, हो जाएगें हैरान
जहां लड़के आमतौर पर खाली हाथ चलना पसंद करते हैं वहीं आपने अक्सर लड़कियों के हाथों में एक हैंड बैग जरूर देखा होगा। जिसे वो कभी भी बाहर ले जाना नहीं भूलती हैं। ऐसे में अक्सर लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर लड़कियां अपने बैग में किन चीजों को जगह देती हैं।

कौन सी वो खास चीजें हैं जिन्हें वो अपने से कभी भी किसी भी सिचुएशन में खुद से दूर नहीं करना चाहतीं। आइए आज हम लड़कियों के हैंड बैग वाले राज से पर्दा उठा देते हैं और आपको बताते हैं उन खास चीजों के बारे में...
लड़कियों के हैंड बैग का जरुरी सामान :
1. हैंड सेनिटाइज़र - लड़कियां अक्सर पर्सनल हाईजीन का बेहद ध्यान रखती हैं, इसलिए वो अपने हैंड बैग में हमेशा एक हैंड सेनिटाइजर जरूर रखती हैं। जिसका यूज वो अक्सर बाहर कुछ भी खाने से पहले करती हैं।
2. नोटबुक और पेन - अधिकांश लड़कियां हमेशा खुद को अपडेट रखने के लिए अपने हैंड बैग में एक नोटबुक और पेन के लिए जगह जरूर रखती हैं।
3. सेफ्टी पिन्स - अक्सर लड़कियों के बैग में आपको सेफ्टी पिन्स जरूर मिलेगें। वो सेफ्टी पिन्स हमेशा किसी अनहोनी से बचने के लिए रखती हैं।
4. हेयर एक्ससरीज - लड़कियां हमेशा अपने हैंड बैग में अपने अलग-अलग हेयर स्टाईल से जुड़ी एक्ससरीज, बैंड, हेयर पिन्स, क्लचर्स को जरूर रखना पसंद करती हैं।
5. मॉश्चराईजर और लिप बाम - लड़कियों को हमेशा खुद को फ्रेश रखने का शौक होता है इसलिए वो मॉश्चराईजर और लिप बाम को अपने हैंड बैग में कभी रखना नहीं भूलती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App