Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुल्हन को शादी पर दें ये यादगार और शानदार गिफ्ट्स, ये हैं बेस्ट ऑप्शन

तोहफे के जरिए हम किसी के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। जब बात नई दुल्हन को उपहार देने की हो तो गिफ्ट स्पेशल होना ही चाहिए। जानिए, किस तरह के उपहार नई दुल्हन को दिए जा सकते हैं।

दुल्हन को शादी पर दें ये यादगार और शानदार गिफ्ट्स, ये हैं बेस्ट ऑप्शन
X

Wedding Gift ideas

नई दुल्हन को शादी के दिन और मुंह दिखाई पर तरह-तरह के उपहार देने की परंपरा है। शगुन के तौर पर नेग यानी पैसे दिए जाते हैं। लेकिन अब तरह-तरह के गिफ्ट्स देने का चलन भी बढ़ गया है। आप भी अगर किसी नई दुल्हन को उपहार देने का सोच रही हैं तो कुछ गिफ्ट्स ऑप्शन पर विचार
कर सकती हैं।

मेकअप किट

किसी भी नई-नवेली दुल्हन के लिए मेकअप किट सबसे अच्छा उपहार माना जाता है। शादी के बाद हर लड़की खुद को सजाना और संवारना काफी पसंद करती है। ऐसे में मेकअप किट उसके बहुत काम आ सकती है। वैसे आजकल कई ब्रांडेड मेकअप सैलून और स्पा में वाउचर की भी सुविधा है, आप उन्हें खरीदकर भी गिफ्ट के तौर पर दुल्हन को दे सकती हैं।

ज्वेलरी

ज्वेलरी भी दुल्हन को दिया जाने वाला एक बेहतरीन उपहार हो सकता है। अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप गोल्ड या डायमंड की ज्वेलरी बतौर उपहार दे सकती हैं। नहीं तो आजकल आर्टीफीशियल स्टेटमेंट ज्वेलरी का चलन भी काफी बढ़ गया है और यह बहुत अधिक महंगी भी नहीं होती हैं।

कुक बुक

सुनने में शायद अजीब लगे लेकिन किसी दुल्हन के लिए यह एक बेहद अच्छा तोहफा हो सकता है। नए घर में खान-पान के तरीकों में जब उसे बदलाव
देखने को मिलेगा या फिर उसे खुद अपने हाथों से खाना बनाना पड़ेगा तो यह कुक बुक उसके काफी काम आएगी।

पर्सनलाइज्ड तोहफा

हर लड़की की पसंद या नापसंद अलग-अलग होती है तो उसे ध्यान में रखकर भी उपहार दिया जा सकता है। मसलन, अगर दुल्हन का टेक्नोलॉजी से ज्यादा ही जुड़ाव है तो उसे मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, आईपैड जैसे गिफ्ट्स दिए जा सकते हैं। वहीं ड्रेसेस, फुटवियर की शौकीन दुल्हन को उसकी पसंद की चीजें दी जा सकती हैं। इसके अलावा फिटनेस फ्रीक दुल्हन के लिए स्पोर्ट्स शूज, एक्सरसाइज साइकिल या अन्य कुछ एक्सरसाइज से जुड़ी चीजें दी जा सकती हैं। साथ ही कुछ पर्सनलाइज्ड फोटोग्राफिक गिफ्ट भी दे सकती हैं, जिसे नई दुल्हन अपने कमरे में रख सकती है।

किचेन एप्लाइंसेंस

यह तोहफा प्रैक्टिकल ही नहीं स्पेशल भी है। किचेन एप्लाइंसेंस किसी भी महिला के किचेन के काम को आसान बनाते हैं। ऐसे में अगर नई दुल्हन को कुछ ऐसा ही तोहफा दिया जाए तो यकीनन दुल्हन को काफी अच्छा लगेगा।

ये भी हैं ऑप्शन

आपका बजट अगर ज्यादा है तो आप उन्हें हनीमून टिकट भी बतौर उपहार दे सकती हैं। यकीनन, यह एक बेहद यादगार तोहफा होगा। दुल्हन को उपहार देते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि नए घर में उसका काम आसान बनाने में अगर आपका तोहफा मददगार हो तो बहुत अच्छा है। इस लिहाज से सूटकेस बैग दिया जा सकता है, जिससे उसे अपना सामान अरेंज करने में परेशानी न हो। शादी के बाद अधिकांश कपल हनीमून पर जाते हैं, वहां पर भी यह सूटकेस बैग काम आएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story