वेट लूज करने के लिए न पिएं ज्यादा पानी
दिनभर सही मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पानी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी और लाभदायक है। हमारे शरीर में 70 प्रतिशत भाग जल का होता है। डॉक्टर अक्सर हर मौसम में जल की पर्याप्त मात्रा लेने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी आपके वजन को कम करने में भी सहायता करता है। जी हां- आपके वजन को कम करने में पानी भी मदद करता है लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए और कब इसका ख्याल करना जरूरी है।
विशेषज्ञों की राय में दिनभर सही मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। जिन लोगों में फैट बेहद अधिक होता है, जो शारीरिक रूप से वजनी होते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म रेट काफी कम होता है। रोजाना सही रूप से पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को वापस ठीक किया जा सकता है।
यह वजन पाउंड में निकालें। अब अगर आपने अपना सही वजन जान लिया है, तो उसे 2/3 से गुणा कर दें। यानी कि उसका 67% निकाल लें। उदाहरण के लिए यदि आपका वजन 175 पाउंड है तो उसे 2/3 से गुणा करने के बाद परिणाम 117 आउंस आता है।
आउंस एक प्रकार की नामावली है, जो इस गणित को करने के बाद पाई जाती है। एक लीटर में 33.82 आउंस होते हैं, तो इसके हिसाब से आप जान पाएंगे कि आपको कितने लीटर पानी पीना है।
एक और बात का ध्यान रखें, यदि आप दिन भर में कसरत करते हैं, जिसकी वजह से पसीने के रूप में आपके शरीर का पानी बाहर निकलता है, तो आपको और भी अधिक पानी पीने की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए यदि आप कुल 45 मिनट कसरत करते हैं, तो उसमें 18 आउंस पानी और जोड़ लीजिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story