Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सावधान! महिलाओं में बढ़ रहा है ऑस्टियोपोसिस का खतरा-जानिए क्या हैं बचने के उपाय

राजमा, लोबिया, काले और सफेद चने, सोयाबीन, दाल, मोठ, बींस, मटर का सेवन करें।

सावधान! महिलाओं में बढ़ रहा है ऑस्टियोपोसिस का खतरा-जानिए क्या हैं बचने के उपाय
X

नई दिल्ली. डॉक्टरों के मुताबिक महिलाओं की व्यस्त दिनचर्या के कारण उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं बचा है। वो अपनी डाइट पर बहुत कम ध्यान दे पाती हैं। इससे उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जो ऑस्टियोपोसिस की वजह भी बन सकती है। जानते हैं, इस बीमारी से बचने के लिए क्या खाएं, क्या नहीं। नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के चीफ डाइटीशियन चारु सदाना और दिव्या भारद्वाज महिलाओं को अपनी लाइफ को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स दिएं हैं।

हेल्दी लाइफ के लिए क्या खाएं-

1. कैल्शियम और विटामिन, खासकर विटामिन डी युक्त डाइट लें। इसके लिए अपनी डाइट में दूध, दही आइसक्रीम, सोयाबीन मिल्क और टोफू शामिल करें।
2. राजमा, लोबिया, काले और सफेद चने, सोयाबीन, दाल, मोठ, बींस, मटर का सेवन करें। अच्छा होगा कि इन्हें पानी में भिगोकर कच्चा खाएं। क्यों कि कच्चा खाने में दालों के छिलके भी शरीर में जाते हैं, जो कि शरीर के लिए काफी अच्छा होता है।
3. अरबी के पत्ते, सरसों का साग, करी पत्ता, पुदीना, पालक, कमल ककड़ी, धनिया, चौलाई का साग, शलजम, फूलगोभी के पत्ते, गाजर, मूली के पत्ते और ब्रोकली को खाने में शामिल करें।
3. संतरा, किशमिश का सेवन भी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है।
4. मिस्सी आटा, ओट्स, मैदा, चिरवा, सत्तू का सेवन करें।
5. अलसी के बीज, बादाम, काला तिल, सूखे नारियल के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके लिए इनके लड्डू बना ले क्यों कि ऐसे इनको खाया नही जा सकता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या न खाएं-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story