मनाली जाने का कर रहे हैं प्लान तो एक बार जरूर जान लें ये बातें
मनाली एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 6725 फीट है। यह शहर के व्यास नदी के किनारे पर बसा हुआ है। ऐसे में अगर आप मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ जरूरी बातें लेकर आए हैं।

मनाली जाने का कर रहे हैं प्लान तो एक बार जरूर जान लें ये बातें (फाइल फोटो)
अक्सर देखा जाता है कि टूरिस्ट सबसे ज्यादा मनाली जाना पसंद करते हैं। मनाली एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 6725 फीट है। यह शहर के व्यास नदी के किनारे पर बसा हुआ है। ऐसे में अगर आप मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ जरूरी बातें लेकर आए हैं। जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं इन बातों के बारे में।
- अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आप मनाली जाने के लिए बस चुन सकते हैं। दिल्ली से मनाली जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध है। यह मनाली पहुंचाने के लिए 14 घंटे लेती है। इसके अलावा आप चाहें तो धर्मशाला से भी मनाली जा सकते हैं।
- सेंट्रल मनाली में पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। वहीं पुरानी मनाली में बहुत कम ही टूरिस्ट ठहरते हैं। यहां आपको बजट में कई होटल मिल जाएंगे। जहां आप ठहर सकते हैं।
- होटल पहुंचकर सेवा जरूर चेक कर लें। होटल की बुकिंग करते हुए वहां की जानकारी जरूर इकठ्ठा कर लें।
- यहां हर साल काफी टूरिस्ट आते हैं। मनाली जाकर आप ट्रैकिंग, क्लाइंबिंग और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए आप पुरानी मनाली में किसी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि वॉटर राफ्टिंग का मजा आप मानसून में ले सकते हैं और स्कीइंग का मजा विंटर में उठा सकते हैं।