ये सिंपल TIPS आजमाएंगे तो जल्दी बढ़ेगी दाढ़ी
रोज रात को कच्चा दूध दाढ़ी पर लगाकर सोएं इससे दाढ़ी के बाल जल्दी बढ़ेंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दाढ़ी मूछ रखना पुरुषों की शान होती है। आजकल तो दाढ़ी-मूछ रखने का ट्रेंड जोरों पर है। लेकिन कुछ पुरुष ऐसे हैं जिनकी दाढ़ी जल्दी नहीं आती है। ऐसे पुरुषों की दाढ़ी की ग्रोथ सही नहीं होती है। क्या आप जानते हैं कि आखिर दाढ़ी जल्दी क्यों नहीं बढ़ती है तो बता दें कि ऐसे पुरुषों में दाढ़ी न बढ़ने के लिए बॉडी में हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ना और स्मोकिंग जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपकी भी दाढ़ी नहीं आती है जल्दी तो आजमाएं ये आसान टिप्स...
- चेहरे पर रोज 10-15 मिनट आंवले के तेल से मसाज करें।
-दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे गीले कॉटन से पोछकर साफ करें। हफ्ते में 2 बार यह उपाय आजमाएं।
- रोज रात को कच्चा दूध दाढ़ी पर लगाकर सोएं। सुबह इसे धो लें। इससे दाढ़ी के बाल जल्दी बढ़ेंगे। रोज एक गिलास दूध भी पीने से भी ज्यादा फायजा मिलेगा।
- 5-6 कढ़ी पत्ते डालकर नारियल तेल गर्म करें। इसे ठंडा कर दाढ़ी की मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। दाढ़ी घनी बनेगी और जल्दी बढ़ेगी।
- रेग्युलर गाजर का जूस पिएं या डाइट में गाजर शामिल करें। इससे भरपूर बीटा कैरोटिन मिलेगा, जिससे दाढ़ी घनी बनेगी और जल्दी बढ़ेगी।
- सरसों की पत्तियों का पेस्ट बना लें। इसमें जरा-सा आंवले का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्चे में 2 बार यह उपाय आजमाएं। दाढ़ी जल्दी और घनी बनेगी।
-जरा सी काली मिर्च पाउडर में शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट होगी, डेड सेल्स निकलेंगे और दाढ़ी बढ़ेगी।
बरतें सावधानी
- दाढ़ी बढ़ानी है तो जान लें कि स्किन और बालों की ग्रोथ पर सिगरेट का बुरा असर पड़ता है। इसमें मौजूद निकोटिन बॉडी को सही ढंग से न्यूट्रीशन एब्जॉर्ब करने से रोकता है। इसलिए दाढ़ी बढ़ाने के लिए स्मोकिंग अवॉइड करें।
- डाइट में फिश,सी फूड,अनाज,दूध,दही,बीन्स,मीट,हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। इनसे भरपूर जिंक,विटामिंस,प्रोटीन,आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे। ये दाढ़ी जल्दी बढ़ाने में मदद करेंगे।
- रोज कम से कम 7 घंटे की नींद लें। इससे बॉडी के हार्मोंस का बैलेंस सही रहेगा और बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।
- रोज कम से कम आधे घंटे की एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। और दाढ़ी की ग्रोथ बढ़ती है।
- स्ट्रेस का बालों और स्किन पर बुरा असर पड़ता है। अधिक स्ट्रेस न लें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story