Sweet Potato Paratha Recipe: फाइबर रिच शकरकंद पराठा - टेस्टी भी, हेल्दी भी | इजी रेसिपी

शकरकंद पराठा बनाने की आसान रेसिपी।
X

शकरकंद पराठा बनाने की आसान रेसिपी।

Sweet Potato Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं फाइबर और पोषण से भरपूर शकरकंद पराठा। जानें आसान रेसिपी और इसके हेल्थ बेनिफिट्स जो इम्युनिटी भी बढ़ाएं।

Sweet Potato Paratha Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी, तो शकरकंद का पराठा ज़रूर ट्राय करें। शकरकंद फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो पेट के लिए तो अच्छा होने के साथ इम्युनिटी भी मजबूत करता है। आइए जानते हैं शकरकंद का पराठा बनाने की आसान रेसिपी।

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

  • शकरकंद – 1 उबली हुई
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • घी/तेल – पराठा सेंकने के लिए

कैसे बनाएं शकरकंद पराठा जाने- स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

स्टेप 1: सबसे पहले उबली हुई शकरकंद को छीलकर एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें।

स्टेप 2: अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3: अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें। अब इस इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 4: अब आटे से लोई लेकर उसमें तैयार शकरकंद की स्टफिंग भरें और बेलन की मदद से पराठा बेल लें।

स्टेप 5: अब पराठे को तवे पर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। बाकी पराठे भी इसी तरह बनाएं।

स्टेप 6: अब तैयार है आपका गरमागरम शकरकंद का पराठा। इसे दही, अचार, या मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।

सर्विंग टिप्स (Serving Tips)

  • आप इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
  • आप इन पराठों को दही या चटनी के साथ सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसमें मेथी या पालक भी मिक्स कर सकते हैं।

- काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story