घर पर सर्दियों में बनाएं ''सोयाबीन लड्डू'', शरीर रहेगा हेल्दी, ये है रेसिपी
सर्दियों के मौसम में बड़े हो या बच्चे सभी को ज्यादा पौष्टिकता की जरूरत होती है। ऐसे में अक्सर घरों में शरीर को गर्म रखने वाले पकवान बनाए जाते हैं। जिसमें ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Nov 2018 10:39 AM GMT
सर्दियों के मौसम में बड़े हो या बच्चे सभी ज्यादा पौष्टिकता की जरूरत होती है। ऐसे में अक्सर घरों में शरीर को गर्म रखने वाले पकवान बनाए जाते हैं। जिसमें ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
इसलिए आज हम भी आपको पौष्टिकता से भरे सोयाबीन लड्डू रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप अपने साथ परिवार के लोगों को भी रख पाएगी ख्याल। ये रेसिपी घर में बनाने में है आसान।
यह भी पढ़ें : Tasty Sponge Cake से बच्चों की पार्टी को बनाएं स्पेशल
यह भी पढ़ें : सोया दाल वडा रेसिपी : ब्रेकफास्ट में लगाएं सोया का तड़का, ये है रेसिपी
सोयाबीन लड्डू रेसिपी
1. सबसे पहले एक थाली में आटा और सोयाबीन का आटा छान लें।
2. इसके बाद एक कढ़ाही में घी गर्म करें।
3. घी गर्म होने पर दोनों आटे को कढ़ाहीं में डालें और चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
4. आटे के ठंडे होने पर उसमें बूरा या शक्कर(खांड) को मिलाएं।
5. इसके बाद बारीक कटे हुई मेवा डालें और मिक्स करें।
6. अब लड्डू के मिश्रण को हाथ में लेकर गोल घुमाते हुए लड्डू का आकार बनाएं।
7. अब तैयार सोयाबीन लड्डू को प्लेट में रखें और सर्व करें।
सुझाव :
1.तैयार सोयाबीन लड्डू को आप एयर टाइट कंटेनर में भरकर भी 1-2 महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं।
2. सोयाबीन लड्डू में बूरे की जगह पिसी हुई चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. लडूडू हमेशा ठंडे मिश्रण के ही बनाएं, मिश्रण के गर्म होने पर लड्डू बिखरने लगेगें, सही से नहीं बन पाएगें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story