Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

काजू के ऐसे इस्तेमाल से जा सकती है जान, जानिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में

कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं, जिन्हें अगर सावधानी से नहीं इस्तेमाल किया जाए तो वह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

काजू के ऐसे इस्तेमाल से जा सकती है जान, जानिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में
X

भारत के लजीज व्यंजन दुनियाभर में मशूहर है। व्यंजनों के मामले में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं यहां के कुछ व्यंजनों तो अलग पहचान मिली है।

अगर आपसे कहा जाए कि कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं, जिन्हें अगर सावधानी से नहीं इस्तेमाल किया जाए तो वह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। जी हां, हम कुछ ऐसी ही खाने की कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सावधानी से इस्तेमाल न करने पर जान जा सकती है।

फुगू मछली

फुगु मछली को दुनिया की सबसे जहरीली मछली के रूप में माना जाता है। इस मछली का जहर साइनाइड की तुलना में 1200 गुना ज्यादा घातक होता है। जापान के लोग इस मछली का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं। वहां के शेफ मछली की जहरीली ग्रंथी बाहर निकालकर पकाते हैं। यह बहुत बारीक काम है और इसे अनुभवी शेफ ही कर सकते हैं।

पैंजियम एडुले

पैंजियम एडुले दक्षिणी एशिया में पाया जाना वाला एक पेड़ है। इस पेड़ का फल बहुत जहरीला होता है। इसके इस्तेमाल के समय सावधानी नहीं बरती गई तो जान भी जा सकती है। इस फल के बीजों में भी जहर होता है। इसके इस्तेमाल से पहले इसे चालीस दिन पहले उबाला जाता है और उसके बाद ही इसे यूज किया जा सकता है। इसे अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के लोग ज्यादा खाते हैं। इसका इस्तेमाल केक में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: इस शख्स ने सीने पर गुदवाया था ऐसा टैटू, देखकर डॉक्टरों ने मरने के लिए छोड़ दिया

कच्चा काजू

काजू खाने में भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन कच्चा काजू जाने के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। काजू के नट और फूल दोनो में ही खतरनाक अम्ल पाए जाते हैं। इसलिए कच्चा काजू नहीं खाना जानलेवा हो सकता है।

जंगली मशरुम

मशरूम भी जानलेवा साबित हो सकता है। मिजोरम सहित भारत के कई राज्यों के लोग जंगली मशरूम खाते हैं। पिछले साल जंगली मशरूम खाने के कारण मिजोरम में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: बच्चों को ऐसे बताएं 'गुड टच-बैड टच', बच सकती है मासूम की जान

अफ्रीकन बुलफ्रॉग

यह एक तरह का मेढक है, जो बहुत जहरीला होता है। यह अफ्रीकन्स का पंसदीदा भोजन है। इसको पकाते वक्त कई सावधानियां बरतनी पड़ती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story