Republic Day Dress Ideas: 26 जनवरी पर पहनें सफेद-नारंगी रंग के ये खास कुर्ते, पाएं स्टाइलिश और खूबसूरत लुक

Republic Day 2026 Dress Ideas
Republic Day 2026 Dress Ideas: गणतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्ति का रंग छाया रहता है। ऐसे खास दिन पर अगर आप अपने लुक में भी तिरंगे के रंग शामिल करें, तो अंदाज और जज़्बा दोनों ही खास बन जाते हैं। 26 जनवरी पर सफेद और नारंगी रंग के कुर्ते न सिर्फ आपको एलिगेंट लुक देते हैं, बल्कि आपकी देशभक्ति की भावना को भी खूबसूरती से दर्शाते हैं। अगर आप इस रिपब्लिक डे पर कुछ अलग, स्टाइलिश और यादगार पहनना चाहती हैं, तो यहां हमारे द्वारा बताए जा रहें कुछ खास कुर्ता डिजाइन आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। देखिए फोटो।

1. सफेद कुर्ता विद नारंगी दुपट्टा
अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो सफेद कुर्ते के साथ नारंगी दुपट्टा बेस्ट ऑप्शन है। यह कॉम्बिनेशन स्कूल, ऑफिस या किसी भी सरकारी कार्यक्रम के लिए एकदम परफेक्ट रहता है। चाहें तो इसे सफेद पैंट या पलाज़ो के साथ पेयर कर सकती हैं।

2. नारंगी प्रिंटेड कुर्ता
नारंगी रंग का प्रिंटेड कुर्ता आपको फ्रेश और ब्राइट लुक देता है। यह खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स या कैजुअल फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसे सफेद प्लाजो, लेगिंग या जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

3. सफेद चिकनकारी कुर्ता
सफेद चिकनकारी कुर्ता गणतंत्र दिवस के लिए हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह ट्रेडिशनल के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। अगर आप एलिगेंट और सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो यह कुर्ता जरूर ट्राई करें।

4. तिरंगे टच वाला कुर्ता
आजकल मार्केट में तिरंगे की हल्की कढ़ाई या बॉर्डर वाले कुर्ते भी आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे कुर्ते आपको ज्यादा ओवरड्रेस्ड भी नहीं दिखाते और रिपब्लिक डे की थीम को भी खूबसूरती से दर्शाते हैं।

5. शॉर्ट कुर्ता और पलाज़ो
अगर आप थोड़ा मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो सफेद या नारंगी रंग का शॉर्ट कुर्ता पलाज़ो के साथ पहन सकती हैं। यह लुक खासतौर पर ऑफिस या दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।
एक्सेसरीज रखें सिंपल
गणतंत्र दिवस के मौके पर ज्यादा हैवी ज्वेलरी से बचें। छोटे झुमके, ट्राईकलर बैंगल या सादा फुटवियर आपके लुक को और निखार सकता है।
