haribhoomi hindi news
Cracked Lips: फटे और काले होंठों की समस्या बहुत से लोगों को होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय कारगर असर दिखा सकते हैं।

Cracked Lips: ठंड हो या गर्मी, होंठों का फटना और काला पड़ना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। कई लोग महंगे लिप बाम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। दरअसल, होंठों की त्वचा बेहद नाजुक होती है और थोड़ी सी लापरवाही भी उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।

अगर आप भी ड्राई, फटे और काले होंठों से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप अपने होंठों को फिर से मुलायम, गुलाबी और हेल्दी बना सकते हैं। खास बात ये है कि ये उपाय पूरी तरह नेचुरल हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

फटे और काले होंठों को ठीक करने के उपाय

शहद और नींबू का इस्तेमाल
शहद नैचुरल मॉइस्चराइजर है, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन C होंठों की डेड स्किन हटाने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर रोजाना होंठों पर लगाने से कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

नारियल तेल से मसाज
नारियल तेल होंठों को गहराई से पोषण देता है। दिन में 2-3 बार हल्के हाथों से मसाज करने से होंठ सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बने रहते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट
गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का नैचुरल पिंक कलर वापस आने लगता है।

चीनी और शहद से स्क्रब
हफ्ते में 2 बार चीनी और शहद का स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है और होंठ मुलायम बनते हैं। यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करता है।

एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो फटे होंठों को जल्दी ठीक करने में मदद करती हैं। रोज रात में सोने से पहले इसे लगाने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे
  • होंठों को बार-बार चाटने से बचें
  • सन प्रोटेक्शन वाला लिप बाम इस्तेमाल करें
  • स्मोकिंग से दूर रहें, क्योंकि इससे होंठ काले पड़ते हैं

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Raw Mango Chutney: लंच-डिनर का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, 10 मिनट में होगी तैयार

Summer Gardening Tips: गर्मी में घर के बगीचे में उगाएं ये 5 सब्जियां, कम मेहनत में मिलेगा शानदार रिज़ल्ट

Heat Stroke: तेज़ गर्मी में इन लक्षणों की अनदेखी पड़ेगी भारी! हीट स्ट्रोक के हो सकते हैं संकेत

7