Aam Panna Recipe: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने की तलाश में रहता है। ऐसे में आम पन्ना एक ऐसा देसी ड्रिंक है जो स्वाद और ठंडक दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह अगर आप कुछ हेल्दी और घरेलू ट्राय करना चाहते हैं, तो आम पन्ना एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री
- कच्चे आम - 3-4
- चीनी - 4-5 चम्मच
- काला नमक - 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- पुदीना पत्तियां - 10-12
- ठंडा पानी - 2-3 गिलास
- बर्फ - आवश्यकतानुसार
आम पन्ना बनाने की विधि
आम को उबालें या भूनें
सबसे पहले 3-4 कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें कुकर में उबाल लें या गैस पर भून लें, जब तक ये पूरी तरह नरम न हो जाएं।
गूदा निकालें
जब आम ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका हटाकर गूदा अलग कर लें और बीज निकाल दें।
पेस्ट तैयार करें
आम के गूदे में चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना पत्तियां डालकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
पानी मिलाकर तैयार करें
अब इस पेस्ट में ठंडा पानी मिलाएं और अच्छे से घोल तैयार करें। स्वाद के अनुसार नमक और चीनी एडजस्ट कर सकते हैं।
सर्विंग का तरीका
तैयार आम पन्ना को गिलास में डालें, चाहें तो बर्फ डालें और पुदीना पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










