Omaga 3 Deficiency: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्दी डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसका सीधा असर शरीर पर दिखने लगता है। खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व की कमी कई छोटी-बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। ये एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो दिल, दिमाग और स्किन तीनों के लिए बेहद जरूरी होता है।
अगर आपके शरीर में ओमेगा-3 की कमी हो रही है तो शरीर कुछ खास संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय रहते इन संकेतों को पहचानकर डाइट में सुधार करना जरूरी है, ताकि आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकें।
ओमेगा-3 की कमी से मिलते हैं 5 सिग्नल
स्किन का ड्राय और बेजान होना
अगर आपकी त्वचा अचानक रूखी, बेजान और खुरदरी हो गई है, तो यह ओमेगा-3 की कमी का संकेत हो सकता है। यह फैटी एसिड स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
बालों का झड़ना और कमजोर होना
ओमेगा-3 की कमी से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं। हेयर फॉल बढ़ सकता है और बालों की ग्रोथ भी धीमी पड़ जाती है।
बार-बार थकान महसूस होना
अगर बिना ज्यादा मेहनत के भी आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह शरीर में जरूरी फैटी एसिड की कमी का संकेत हो सकता है। ओमेगा-3 शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है।
जोड़ों में दर्द और सूजन
ओमेगा-3 में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी कमी से जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
मूड स्विंग और ध्यान की कमी
अगर आप जल्दी-जल्दी मूड बदलते हैं या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है, तो यह भी ओमेगा-3 की कमी का संकेत हो सकता है। यह दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
इन चीजों में होता है भरपूर ओमेगा-3
अलसी के बीज - शाकाहारियों के लिए बेहतरीन सोर्स
अखरोट - दिमाग के लिए भी फायदेमंद
चिया सीड्स - फाइबर और ओमेगा-3 का पावरहाउस
मछली - खासकर सैल्मन और सार्डिन में भरपूर मात्रा
सरसों का तेल - रोजाना खाना बनाने में उपयोगी
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









