haribhoomi hindi news
Fennel Seeds Water: गर्मी के सीजन में सौंफ के पानी का नियमित सेवन शरीर को ठंडा रखने के साथ कई फायदे देता है। जानते हैं इनके बारे में।

Fennel Seeds Water: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर में डिहाइड्रेशन, थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लोग ठंडक पाने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये ड्रिंक्स शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप कुछ नेचुरल और असरदार ढूंढ रहे हैं, तो सौंफ का पानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

सौंफ (फेनल सीड्स) का इस्तेमाल भारतीय किचन में सदियों से होता आ रहा है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक देने और कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

गर्मी में सौंफ का पानी पीने के 6 बड़े फायदे

शरीर को रखता है ठंडा
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। गर्मी में इसका पानी पीने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत
अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो सौंफ का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का रखता है।

शरीर को करता है डिटॉक्स
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर अंदर से साफ और हेल्दी रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
गर्मी में आंखों में जलन और थकान आम बात है। सौंफ का पानी पीने से आंखों को ठंडक मिलती है और उनकी हेल्थ बेहतर होती है।

स्किन को बनाता है ग्लोइंग
सौंफ का पानी स्किन को हाइड्रेट रखता है और उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सौंफ का पानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं सौंफ का पानी?

एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। आप चाहें तो हल्का उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Raw Mango Chutney: लंच-डिनर का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, 10 मिनट में होगी तैयार

Summer Gardening Tips: गर्मी में घर के बगीचे में उगाएं ये 5 सब्जियां, कम मेहनत में मिलेगा शानदार रिज़ल्ट

Heat Stroke: तेज़ गर्मी में इन लक्षणों की अनदेखी पड़ेगी भारी! हीट स्ट्रोक के हो सकते हैं संकेत

7