Republic Day 2019 : गणतंत्र दिवस पर घर में ऐसे बनाएं Tasty तिरंगा सेंडविच, जानें रेसिपी
26 जनवरी 2019 ((26 January 2019) यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day) आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी (26 January) को देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर परेड में देश की संस्कृति और शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। 26 जनवरी (26 January) हो या 15 अगस्त (15 August) इन दोनों ही दिन देश के सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं। ऐसे में अगर आप 26 जनवरी (26 January) को मनाने के लिए घर में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jan 2019 1:43 PM GMT
26 जनवरी 2019 ((26 January 2019) यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day) आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी (26 January) को देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर परेड में देश की संस्कृति और शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। 26 जनवरी (26 January) हो या 15 अगस्त (15 August) इन दोनों ही दिन देश के सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं। ऐसे में अगर आप 26 जनवरी (26 January) को मनाने के लिए घर में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं। तो आज हम आपको मिनटों में बनने वाले Tasty तिरंगा सेंडविच रेसिपी (Tiranga sandwich Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप इस दिन को खास बना सकें। तिरंगा सेंडविच (Tiranga sandwich) बनाना इतना आसान है कि इसे घर में बच्चों के साथ भी मिलकर बनाया जा सकता है। आइए जानते तिरंगा सेंडविच रेसिपी (Tiranga sandwich Recipe)।
गणतंत्र दिवस 2019 : 26 जनवरी पर घर पर ऐसे बनाइए स्वादिष्ट तिरंगा ढोकला, जानें रेसिपी
तिरंगा सेंडविच रेसिपी की सामग्री (Tiranga sandwich Recipe Ingredients)
ब्रेड स्लाईस - 4
गाजर - 1 (कद्दूकस करी हुई)
1 ककड़ी - 1 (कद्दूकस करी हुई)
मेयोनेज - 2-3 बड़े चम्मच
हरी चटनी- 2-3 बड़े चम्मच
टोमेटो केचअप- 2-3 बड़े चम्मच
मक्खन (Butter) - 2 बड़े चम्मच
गो चीज़ - 1 स्लाईस
गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर घर में ऐसे बनाएं तिरंगा बर्फी, ये है रेसिपी
तिरंगा सेंडविच रेसिपी विधि (Tiranga sandwich Recipe Process)
1. तिरंगा सेंडविच रेसिपी (Tiranga sandwich Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर अलग कर दें।
2. इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा बटर लगाएं, फिर हरी धनिये की चटनी लगाएं और उसके ऊपर पहले से कद्दूकस की हुई ककड़ी लगाएं और उसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें।
3. इसके बाद एक और ब्रेड स्लाइस पर मेयोनीज लगाएं, इसके साथ ही आप चाहें तो चीज़ स्लाइस भी रखें और ब्रेड स्लाइस लगाएं।

4. अब एक ब्रेड स्लाइस पर टोमेटो कैचअप लगाएं और उस पर पहले से कद्दूकस की हुई गाजर को रखें और एक ब्रेड स्लाइस रखें।
5. इसके बाद इन तीनों तैयार किए हुए ब्रेड स्लाइस को एक के ऊपर एक करके रखें, जिससे तिरंगा सेंडविच (Tiranga sandwich) एक तिरंगें के लुक में दिख सके।
6. अब तैयार तिरंगा सेंडविच (Tiranga sandwich) को चाकू की मदद से बीच में से काट लें और प्लेट में रखकर सर्व करें।
सुझाव :
अगर बटर खाना मना नहीं है, तो हर ब्रेड स्लाईस में बटर में भी बटर लगा सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story