घर में इस बार ट्राई करें पंजाबी दाल मखनी: रेसिपी
रोज वाली दाल से बोर होने वाले बच्चों को दाल के रूप में नया टेस्ट मिलेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Oct 2017 12:05 PM GMT
पंजाबी डिश की सिरीज में आज हम आपके लिए दाल मखनी की रेसिपी लेकर आए हैं। इन तरीकों को अपनाकर घर में आसानी से पंजाबी स्टाइल में दाल मखनी बना सकती हैं।
रोज वाली दाल से बोर होने वाले बच्चों को दाल के रूप में नया टेस्ट मिलेगा। इसे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी चाव से खाएंगे। जानिए पंजाबी डिश दाल मखनी कैसे बनती है।
यह भी पढ़ें: घर पर ऐेसे बनाएं स्पाइसी छोले-भटूरे: रेसिपी
ऐसे बनाएं
- उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या रात में ही पानी में भिगो दें।
- इसके बाद दाल को धोकर कुकर में डालें। इसमें खाने वाला सोडा और नमक डाल कर पानी डालें और उबाल लें।
- अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर हींग और जीरा का तड़का लगाएं।
यह भी पढ़ें: रेसिपी: घर पर बनाएं पंजाब का फेमस सरसों का साग और मक्के की रोटी
- इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई अदरक(थोड़ी सी), हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- अब मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम या मक्खन डालें। इसके बाद इस पूरे मिश्रण को अच्छे से भूनें।
- जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो इसमें दाल डालकर मिक्स करें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
- दाल को उबाल आने तक अच्छे से धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story