नाश्ते के लिए फटाफट तैयार हो जाएगा ''पालक चीला सैंडविच'', जानें रेसिपी
पालक खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। लेकिन हरी सब्जी होने के कारण बच्चे इसे खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप पालक से पालक चीला सैंडविच बनाकर बच्चों को ये हेल्दी फूड खिला सकती है। पालक से बना पालच चीला सैंडविच टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 March 2018 2:16 PM GMT
पालक सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। पालक खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। लेकिन हरी सब्जी होने के कारण बच्चे इसे खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
ऐसे में आप पालक से पालक चीला सैंडविच बनाकर बच्चों को ये हेल्दी फूड खिला सकती है। पालक से बना पालच चीला सैंडविच टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है। पालक की बनी ये डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
विधि
- भरावन बनाने के लिए पैन में मक्खन गर्म करके जीरा भूनें।
- फिर कटा हुआ ब्लांच पालक डाल कर पानी सूखने तक पकाएं।
- बाकी बची सभी सामग्री मिलाकर भरावन तैयार कर लें। इसे अलग रख दें।
- चीले के लिए बेसन में नमक और लाल मिर्च पावडर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
यह भी पढ़ें: अब पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं 'गट्टे की सब्जी'
- तवे को तेल से चिकना करें, तैयार घोल से 4 मोटे चीले बनाएं।
- एक चीले पर तैयार भरावन फैलाकर दूसरे चीले से ढंककर दबा कर दोनों तरफ से सेंक कर उतार लें।
- इसी तरह दूसरा पीस तैयार करें। चीले को चाकू में चार भागों में काट लें।
- चीला पालक सैंडविच तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story