पुरानी जींस का ऐसे करें इस्तेमाल, सब रह जाएंगें हैरान
जींस या डेनिम के कपड़े स्टाइलिश और कंफर्टेबल होने के साथ ही बेहद मजबूत होते हैं। जिसकी वजह से अक्सर लोग उन्हें पहनते-पहनते बोर हो जाते हैं। पर वो खराब नहीं होते हैं। ऐसे में उन कपड़ों को फेंकने का भी मन नहीं करता है। लेकिन अगर उन कपड़ों से कुछ अट्रेक्टिव और यूजफुल चीजें बनाना एक का अच्छा ऑप्शन रहेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Feb 2019 10:01 AM GMT
old jeans use tips
जींस या डेनिम के कपड़े स्टाइलिश और कंफर्टेबल होने के साथ ही बेहद मजबूत होते हैं। जिसकी वजह से अक्सर लोग उन्हें पहनते-पहनते बोर हो जाते हैं, पर वो खराब नहीं होते हैं। ऐसे में उन कपड़ों को फेंकने का भी मन नहीं करता है। लेकिन अगर उन कपड़ों से कुछ अट्रेक्टिव और यूजफुल चीजें बनाना एक का अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसलिए आज हम आपको पुरानी जींस और डेनिम का फिर से इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।
पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका :
पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका 1
अगर आप अपनी जींस को पहनते-पहनते बोर हो गई हैं, तो उस पुरानी जींस से कुशन कवर बना लें। इसके लिए सबसे पहले जींस के कपड़े को उसकी लेंथ के मुताबिक काट लें और फिर दोनों तरफ के कपड़े को खोलकर उन्हें आपस में मिलाकर सिल लें। इसके किनारे या बीच में कोई पेंटिग या फिर हाथ से कढ़ाई करके एक डिजाइन बनाकर आकर्षक लुक दे सकती हैं।

पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका 2
आपने अक्सर बाजार में जींस के बैग जरूर देखें होगें, जो देखने में आकर्षक होने के साथ ही मजबूत भी होते हैं। जिसकी वजह से युवा उन्हें बेहद पसंद करते हैं। घर में पुरानी जींस से बैग बनाने के लिए सबसे पहले बैग की लंबाई के मुताबिक काट लें और फिर उसे खोलकर नीचे और किनारों से सिल लें।
बैग को बनाते समय आप इसमें लगाये जाने वाले हैंडल को भी जींस के कपड़े से ही बनाकर एक अच्छा लुक दे सकती हैं।

पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका 3
अब गर्मियां आने वाली हैं। ऐसे में आप अपनी पुरानी जींस को मनमुताबिक काटकर उससे शार्ट्स या स्कर्ट का लुक दे सकती हैं। स्कर्ट के लिए आप जींस के दोनों लेग्स को अंदर से खोल लें, फिर दोनों को फिटिंग के हिसाब से काटते हुये आपस में सिल लें और स्कर्ट का रूप देकर बना लें। जबकि शार्ट्स के लिए पैरों के पास से मनचाहे काटकर स्टाइलिश बनाएं।

पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका 4
आप अपनी पुरानी जींस से बच्चे के लिए एक परफेक्ट ड्रेस बना सकती हैं या जींस को नी-लेंथ ड्रेस, ब्लाउज़, श्रग या मिनि स्कर्ट जैसी फैशनेबल ड्रेस बनाकर अपनी ड्रेसेस को एक नया लुक दे सकती हैं। इसके साथ ही एक मजबूत एप्रिन भी जींस से बना सकती हैं।

पुरानी जींस का इस्तेमाल करने का तरीका 5
आपने कभी जींस से बने फुटवियर सुने हैं, नहीं न लेकिन आप ऐसा कर सकती हैं। पुरानी जींस से आप बेडरूम फुटवियर बना सकती हैं या स्टाइलिश चप्पल की स्ट्रिप टूट गई है तो आप उसकी जगह पुरानी जींस की पतली स्ट्रिप काटकर उसे चप्पल में लगवा कर फैशनेबल लुक दे सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story