चाइनीज स्टाइल में ऐसे बनाएं चटपटी भेल, बहुत आसान है बनाने की रेसिपी
अभी तक आपने कई बार नूडल्स खाए होंगे और भेल भी बड़ी चाव से खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी नूडल्स और भेल का मिक्सचर नूडल्स भेल खाई है। जी हां, नूडल्स भेल रेसिपी बहुत आसान और खाने में बहुत टेस्टी होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको नूडल्स भेल की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

अभी तक आपने कई बार नूडल्स खाए होंगे और भेल भी बड़ी चाव से खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी नूडल्स और भेल का मिक्सचर नूडल्स भेल खाई है। जी हां, नूडल्स भेल रेसिपी बहुत आसान और खाने में बहुत टेस्टी होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको नूडल्स भेल की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
नूडल्स बच्चों को बहुत पसंद होते हैं और बड़े लोग भेल खाना प्रिफर करते हैं। ऐसे में नूडल्स और भेल का ये कॉम्बिनेशन शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह बड़े और बच्चों दोनों को बहुत पसंद आएगा। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: साउथ इंडियन इडली में लगाएं चाइनीज का तड़का, ऐसे बनाएं चाइनीज इडली
नूडल्स भेल के लिए सामग्री
- उबले नूडल्स: 100 ग्राम
- मैदा: 1 टेबल स्पून
- गाजर: 1
- मुरमुरे: 2 कप
- शिमला मिर्च: 1
- कटा हरा प्याज: 1 कप
- कटी पत्तागोभी: 1 कप
- शेजवान सॉस: 1 टी स्पून
- टोमेटो सॉस: 1 टेबल स्पून
- नमक: 1/4 टी स्पून
- नींबू का रस: 1/2 टी स्पून
- तेल: तलने के लिए
यह भी पढ़ें: बच्चों को नाश्ते में खिलाएं टेस्टी और हेल्दी मुगलई पराठा, जानें रेसिपी
विधि
- सभी सब्जियों को आधा-आधा इंच के लंबे टुकड़ों में काट लें।
- उबले नूडल्स पर सूखा मैदा बुरकें।
- अब छलनी में डालकर हिलाएं, जिससे अतिरिक्त मैदा निकल जाए।
- अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलकर बटर पेपर पर निकाल लें।
- 1 टी स्पून तेल में सभी सब्जियों को नमक डालकर हल्का सा गलने और पानी सूखने तक पकाएं।
- एक बाउल में पकी सब्जियां, तले नूडल्स (थोड़े से नूडल्स सजाने के लिए बचा लें), मुरमुरे, नीबू का रस और दोनों सॉस डालकर अच्छी तरह चलाएं।
- बचे हुए तले नूडल्स से सजाकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App