Logo
election banner
Low Sodium Problems: सोडियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा मांसपेशियों तथा शरीर के दूसरे सेल्स को सही तरीकें से काम करने के लिए भी सोडियम की आवश्यकता होती है। सोडियम की कमी से होने वाली समस्या को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। इसकी पर्याप्त मात्रा न होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है।

Low Sodium Problems: सोडियम की पर्याप्त मात्रा हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। अगर रक्त में सोडियम का स्तर कम या ज्यादा हो, तो दोनों ही कंडीशन सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए शरीर में सोडियम की सुंतलित मात्रा का होना बेहद आवश्यक है। शरीर में सोडियम की कमी से होने वाली समस्या को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है।

सोडियम एक ऐसा तत्व है, जो किडनी फंक्शन, हार्ट तथा सेल्स को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा न होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। शरीर में जरूरत से अधिक पानी पीने के कारण सोडियम का लेवल कम हो सकता है क्योंकि जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं तो सोडियम पानी के साथ घुलकर किडनी के रास्‍ते बाहर निकलने लगता है। अगर यह प्रोसिजर लंबे समय तक चलता रहता है, तो इसके कारण भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं कि शरीर में कैसे सोडियम की कमी के लक्षण को पहचानें। 

सोडियम की कमी के कारण

  • शरीर में बहुत अधिक पानी या तरल पदार्थ होने के कारण ब्लड में सोडियम की कमी हो सकती है। 
  • अन्य बीमारी या दवाओं के सेवन के कारण
  • किडनी से संबंधित दिक्कतों से 
  • ज्यादा पसीना आना
  • दस्त या उल्टी के कारण 
  • हार्ट, किडनी और लिवर की समस्याएं
  • एंटी-डाईयूरेटिक हार्मोन (एसआईएडीएच) सिंड्रोम
  • हार्मोन में उतार-चढ़ाव 

सोडियम लेवल कम होने के लक्षण
अधिकतर मामलों में सोडियम का स्तर धीरे-धीरे कम होता है, जिसके कारण शरीर में इसके माइल्ड लक्षण देखें जा सकते हैं। इसके अलावा सोडियम की कमी से शरीर में न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आ सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। शरीर में सोडियम की कमी के अन्य लक्षण- 

  • भारी सिर दर्द 
  • उल्टी और दस्त होना
  • बेचैनी, चिड़चिड़ापन 
  • थकान महसूस होना
  • मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की समस्या
  • मिर्गी का दौरा पड़ना
  • कोमा की स्थिति बनना

सोडियम लेवल को बैलेंस रखने के तरीके
अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हों, तो सबसे पहले जाकर डॉक्टर को दिखा लें। इसके अलावा इन आसान उपायों से भी सोडियम स्तर को मैनेज किया जा सकता है। 

फिजिकल एक्टिविटीज  के समय इन बातों का रखें ध्यान 
रोजाना लोग कई प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। इस दौरान उनको प्यास बहुत ज्यादा लगती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है, लेकिन पानी पीते समय ध्यान रखें कि पानी बहुत अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए। जब प्यास लगे तभी पानी पिएं। जरूरत से ज्यादा पानी पीनें से सोडियम लेवल कम हो जाता है। इसलिए रोजाना महिलाओं को 11.5 कप (2.7 लीटर) पानी पीना चाहिए तथा  पुरुषों को रोजाना 15.5 कप (3.7 लीटर) पानी पीने की आवश्यकता होती हैं।

हेल्दी डाइट लें
हेल्दी डाइट शरीर में सभी समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए प्रॉपर डाइट लेना बेहद जरूरी है। इससे भी सोडियम लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487