Stomach Fat Loss Drink : 10 दिन में पिघलेगी पेट की चर्बी! जानिए आपको क्या पीना होगा

Beetroot Juice for Fat Loss
X
वजन कम करने के लिए चुकंदर का जूस पिएं
Stomach Fat Loss Drink : जंक फूड और व्यायाम की कमी की वजह से लोगों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसलिए अगर आप 10 दिन तक रोज चुकंदर का जूस पीते हैं तो आपको निश्चित रूप से फर्क दिखने लगेगा।  

Stomach Fat Loss Drink : जंक फूड और व्यायाम की कमी की वजह से लोगों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। लेकिन अगर आप हेल्दी तरीकों से वजन कम करना चाहते हैं तो चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। चुकंदर पोषण से भरपूर होता है और ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है। इसलिए अगर आप 10 दिन तक रोज चुकंदर का जूस पीते हैं तो आपको निश्चित रूप से फर्क दिखने लगेगा।

पेट की चर्बी कम करने में कैसे फायदेमंद है?

  • चुकंदर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।
  • चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे पेट पर जमा फैट तेजी से कम होता है।
  • यह जूस कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला होता है, जो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल में रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

इसे भी पढ़े : Nutrition for Fat Loss : व्यायाम करने के बाद भी मोटापा नहीं हो रहा कम? ये 5 पोषण की हो सकती है कमी!

घर पर भी बना सकते हैं चुकंदर का जूस

  • 1 चुकंदर लेकर अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसे मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें।
  • इस जूस को छान लें और एक गिलास में निकालें।
  • अब इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं।
  • आपका वेट लॉस ड्रिंक तैयार हो जाएगा।

10 दिनों में पेट की चर्बी कम करने के लिए इसे कैसे पिएं?

  • रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास चुकंदर का जूस पिएं।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जंक फूड से बचें।
  • 10 दिन तक नियमित रूप से इस जूस का सेवन करें और फर्क महसूस करें।

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको चुकंदर से एलर्जी है तो पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story