Logo
election banner
Kidney Health: किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो कि टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है। किडनी खराब होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं।

Kidney Health: किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम खून में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर करने का होता है। किडनी की फंक्शनिंग अगर बिगड़ जाए तो इसका असर कुछ ही वक्त में शरीर पर नजर आने लगता है। किडनी खराब होने पर कुछ शुरुआती संकेत नजर आ सकते हैं, जिन्हें अनदेखा करना बड़ा मुसीबत को बुला सकता है। कई लोगों के अक्सर पैरों में सूजन आने लगती है, ऐसा किडनी में खराबी की वजह से भी हो सकता है। ऐसे ही कुछ अन्य लक्षण भी हैं जो दिख जाएं तो मरीज को डरना जरूरी है। 

किडनी का बेहतर तरीके से काम करना या खराब होना बहुत कुछ हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान पर भी निर्भर करता है। मायो क्लीनिक के मुताबिक कुछ लक्षण किडनी में परेशानी का संकेत देते हैं। 

किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत

पैरों में सूजन आना - कई लोगों के पैरों में अक्सर सूजन बनी रहती है, इसे वे लोग अनदेखा करते हैं। बार-बार सूजन आना किडनी की सही ढंग से फंक्शनिंग न हो पाने की वजह से हो सकता है। किडनी में गड़बड़ी होने पर हीमोग्लोबिन का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे पैरों पर इसका असर दिखाई देने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Bhang Side Effects: होली की मस्ती में तो नहीं पी गए 3-4 गिलास भांग, दिमाग को हो सकता है नुकसान! हो जाएं सतर्क

भूख न लगना - कई लोगों को भूख काफी कम लगती है, ऐसा कई वजहों से हो सकता है। किडनी में खराबी की वजह से भी भूख कम लगना शुरू हो जाती है। दरअसल, किडनी में खराबी आने पर वेस्ट मटैरियल का फ्लश आउट होना कम होने लगता है, जिससे पेट में भारीपन और गड़बड़ बनी रहती है। कुछ भी खाने पर जी मितलाने लगता है, उल्टी हो जाती है और भूख कम लगती है। 

एकाग्रता कम होना - किडनी में खराबी होने का एक संकेत एकाग्रता में तेजी से कमी आना भी होता है। किडनी में दिक्कत होने से टॉक्सिन दिमाग में जमा हो सकते हैं, इसका असर एकाग्रता कम होने के तौर पर नजर आ सकता है। कई बार ऐसी सूरत में मरीज बेहोश भी हो सकते हैं। 

पेशाब में परेशानी - किडनी खराब होने पर पेशाब में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। दरअसल, किडनी का सीधा संबंध यूरिन से होता है, किडनी खराब होने पर पेशाब की मात्रा, रंग और स्मैल में बदलाव आने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Acidity Home Remedies: एसिडिटी से तुरंत आराम देंगे 5 घरेलू नुस्खे, पेट की गर्मी होगी शांत, हो जाएंगे एकदम फिट

कंपकंपी, ठंड लगना - किडनी में खराबी होने पर एक बड़ा लक्षण कंपकंपी या ठंड महसूस होना होता है। सामान्य मौसम होने के बावजूद मरीज को ज्यादा ठंड महसूस होती है। ऐसा फील होने पर इसे अनदेखा करने के बजाय डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। 

5379487