Logo
election banner
Acidity Home Remedies: गर्मी के दिनों में एसिडिटी की समस्या कॉमन होती है। इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद असरदार होते हैं।

Acidity Home Remedies: एसिडिटी की समस्या का सभी ने कभी न कभी सामना जरूर किया होगा। गर्मी के दिनों में एसिडिटी की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। तला-भुना खाने, अपच की वजह से एसिडिटी शुरू हो सकती है, जिसे कई लोग दवाओं से खत्म करने की कोशिश करते हैं। हालांकि आप चाहें तो कुछ घरेलू नु्स्खे एसिडिटी से तुरंत आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। ये नुस्खे पेट की गर्मी को शांत करते हैं, जिससे आराम महसूस होता है। 

एसिडिटी  होने पर सीने में जलन होती है और खट्टी डकारें आती हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों का पेट भी फूल जाता है। एसिडिटी बढ़ने पर किचन में मौजूद कुछ चीजें तुरंत आराम दिलाने में मदद कर सकती हैं। 

एसिडिटी दूर करने के घरेलू नुस्खे

सौंफ का पानी - फाइबर से भरपूर सौंफ में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। सौंफ एसिडिटी से राहत दिलाने में कारगर होती है। सौंफ को सीधे चबाकर या इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है। सौंफ पेट में ठंडक पैदा करती है और एसिडिटी में कमी लाती है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin A Rich Foods: विटामिन A से भरे हुए हैं 5 शाकाहारी फूड्स, खाएंगे तो आंखें रहेगी हेल्दी, बढ़ेगी इम्यूनिटी

जीरे का पानी - जीरा सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें एसिड रिफलक्स और गैस जैसी समस्याओं में राहत दिलाने वाली प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। जीरे में मौजूद नेचुरल ऑयल पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है। जीरे को पानी में उबालें और फिर उसे ठंडा कर पिएं, इससे अपच, गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है। 

छाछ - एसिडिटी में तुरंत आराम पाने के लिए छाछ पीना बहुत लाभकारी होता है। छाछ में एक चुटकी जीरा पाउडर डालकर इसे पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इससे गैस और अपच में राहत मिलती है और खट्टी डकारें आना बंद होती हैं। 

केला - केला पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एनर्जी का पावर हाउस कहलाने वाला केला हाई फाइबर फ्रूट है। इसे खाने से पेट में जलन, एसिडिटी में आराम मिलता है। चीनी के साथ केला खाने से पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Low Blood Pressure: लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 3 योगासन, दवाओं की ज़रूरत होगी खत्म!

नींबू पानी - एसिडिटी की समस्या से अक्सर परेशान रहने वाले लोगों के लिए नींबू पानी शानदार घरेलू नुस्खा हो सकता है। इसे पीने पेट की गर्मी शांत होती है। नींबू में विटामिन सी और एसकॉर्बिक एसिड होता है जो पेट को दुरुस्त रखता है। पेट में होने वाले संक्रमण को दूर करने में भी नींबू पानी असरदार होता है। 

5379487