तनाव दूर कर अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है गर्म दूध और शहद, जानें इसके और फायदे
अब तक आपने शहद को गर्म पानी के साथ पीने के बहुत सारे फायदे के बारे में सुना होगा। दूध और शहद दोनों ही सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर सेवन करने से आपको फिट एंड फाइन रखने में मदद करेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 May 2018 10:51 AM GMT
अब तक आपने शहद को गर्म पानी के साथ पीने के बहुत सारे फायदे के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। दूध और शहद दोनों ही सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर सेवन करने से आपको फिट एंड फाइन रखने में मदद करेगा।
शहद में एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
वहीं दूध में कई तरह के पोषक तत्व, विटामिन्स और भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
यही कारण है कि इन दोनों का मिश्रण सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें: तरबूज खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे, जानें क्या
गर्म दूध और शहद पीने के फायदे
- शहद को गर्म दूध में डालकर उसका सेवन करने से तनाव दूर हो जाता है।
- ये मिश्रण तंत्रिका तंत्र और कोशिकाओं को आराम पहुंचाने में मददगार होता है।
- सोने से पहले दूध में शहद डालकर पीना अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है।
- अगर आपको सही पाचन न होने की समस्या है तो यह मिश्रण आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इससे पाचन क्रिया सही होती है।
- गर्म दूध और शहद मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
- दूध और शहद का मिश्रण हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है।
- हड्डी से जुड़ी किसी समस्या को ठीक करने के लिए भी दूध और शहद कारगर साबित होता है।
- शारीरिक और मानसिक क्षमता में विकास के लिए दूध में शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story