गर्मी में फ्रिज का नहीं पिएं मटके का पानी, होते हैं ये कमाल के फायदे
इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में हर कोई ठंडी चीजे ही खाना या पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीना चाहते हैं, लेकिन मटके का पानी नहीं पीते। लेकिन क्या आपको पता है कि मटके का पानी पीने से सेहत को बहुत फायदा होता है। भीषण गर्मी के दिनों में भी मटके का पानी पीना चाहिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 May 2018 10:42 AM GMT
इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में हर कोई ठंडी चीजे ही खाना या पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीना चाहते हैं, लेकिन मटके का पानी नहीं पीते। लेकिन क्या आपको पता है कि मटके का पानी पीने से सेहत को बहुत फायदा होता है। भीषण गर्मी के दिनों में भी मटके का पानी पीना चाहिए।
मटका मिट्टी का बना होता है और मिट्टी के तत्व पानी में मिलने के बाद उसे और सेहतमंद बना देते हैं।
मटके का पानी शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को दूर करने में मददगार होता है। मटके का पानी हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
मटके का पानी पीने के फायदे
- मटके का पानी पीने से गले पर कोई असर नहीं पड़ता है।
- फ्रिज का ठंडा पानी पीने से ग्रंथियों में सूजन आ जाती है, जबकि मटके का पानी पीने से ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है।
- मटके का पानी पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- मटके का पानी पीने से गैस, कब्ज, पेट दर्द आदि समस्या नहीं होती है।
- प्रेग्नेंसी में ज्यादा ठंडा पानी पीना नुकसानदायक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को मटके का पानी पीना चाहिए।
- मटके का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सही रहती है।
- मटके के पानी के सेवन से शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रहता है।
- मटका मिट्टी से बना होता है, जिससे उसमें पाए जाने वाले तत्व पानी की गुणवत्ता और बढ़ा देते हैं।
- मटके के पानी को नियमित रूप से पीने से शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story