यहां मिलेंगे आम के बने 50 से ज्यादा पकवान, स्टार्टर से लेकर कॉकटेल तक का ले सकते हैं मजा
गर्मी में लोगों को आम का स्वाद इनोवेटिव तरीके से परोसने के लिए कल्ब पराईसो ने एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। जिसमें कई प्रकार के डिशेज में आम के प्लेवर को एड किया है। स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स, डिजर्ट, कॉकटेल, मॉकटेल जैसे डिशेज तैयार किए हैं। मारुति लाइफस्टाइल स्थित क्लब पराईसो ने इस फेस्ट का नाम गो मैंगो रखा है, जो पूरे 17 दिन चलेगा।

यह फेस्ट 1 जून से लेकर 17 तक चलेगा। जहां लगभग 50 प्रकार के डिश को आम की थीम पर बनाया जाएगा।
इस बारे में क्लब के ऑपरेशन मैनेजर विशाल गुप्ता बताते हैं, हमारी प्रोडक्शन टीम ने इस बार के फेस्ट के लिए लगभग 3 महीने रिसर्च किया है। जहां विदेशी डिशेज में भी आम का फ्लेवर रहेगा।
मैक्सिकन, इटालियन, चाइनीज, इंडियन कई डिशेज में इसे रिसर्च करके बनाया है। जिसमें उनका प्राकृतिक स्वाद तो रहेगा ही, लेकिन उसमें आम का कांबिनेशन भी है।
2 दर्जन वैरायटी का उपयोग
अलग-अलग डिशेज में अलग-अलग वैरायटी के आम का उपयोग होगा। बेवरेजेज, ऐपेटाइज़र, सलाद, मेनकोर्स, डिजर्ट में विभिन्न प्रकार के नए और अभिनव व्यंजन रखे गए हैं, जो रायपुर शहर के लिए बिल्कुल नया अनुभव रहेगा।
नाचो विथ मैंगो कुकुंबर सालसा, मेंगो मस्तानी स्मूथी, मेंगो ठंडाई, आम्बी पनीर टिक्का, मेंगो भेल, चिकन टिक्का, पास्ता विथ मेंगो क्रीम सॉस जैसे जायके इस फूड फेस्ट में मिलेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App