सेहत को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाता है आम, जानें कैसे
हर कोई आम के सीजन का इंतजार बेसब्री से करता है। इन दिनों सबसे ज्यादा मात्रा में मार्केट में आम बिकते दिखाई देते हैं। बच्चे हो या बड़े हर कोई आम खाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 May 2018 10:35 AM GMT
हर कोई आम के सीजन का इंतजार बेसब्री से करता है। इन दिनों सबसे ज्यादा मात्रा में मार्केट में आम बिकते दिखाई देते हैं। बच्चे हो या बड़े हर कोई आम खाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E के अलावा कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि फलों के राजा आम को ज्यादा खाने से नुकसान भी होता है।
आम खाने के नुकसान
- ज्यादा आम खाने से ब्लड में सुगर लेवल बढ़ जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है।
- डायबिटीज के मरीजों को कम से कम आम खाने की सलाह दी जाती है।
- आम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसके ज्यादा सेवन से दस्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अगर देर रात तक नहीं आती है नींद तो डिनर में शामिल करें ये चीजें
- कुछ लोगों को आम से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा आम न खाएं।
- आम में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। आम के ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है।
- ज्यादा आम खाने से चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है।
आम खाने के फायदे
- कोलेस्ट्रॉल कम करता है
- कच्चा आम लू से बचाता है
- आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
- पाचन क्रिया सही रहती है
- मेमोरी स्ट्रॉन्ग होती है
- कैंसर होने के चांसेस कम
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story