घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन खांडवी डिश- रेसिपी
यह खाने में बढ़िया होने के साथ पौष्टिक भी है।

खांडवी एक बहुत ही स्वादिष्ट पारंपरिक गुजराती व्यंजन है, जिसे सुबह के नाश्ते में या खाने के साथ एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है।
यह खाने में बढ़िया होने के साथ पौष्टिक भी है, क्योंकि इसे बनाने के लिए बहुत कम तेल का उपयोग होता है, और बेसन को भाप में पकाया जाता है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और छाछ का घोल तैयार करके उसे पकाया जाता है और फिर उसमे से रोल बनाये जाते है।
रोल के ऊपर तिल, करी पत्ता, जीरा, और राई का तड़का डाला जाता है।
खांडवी के रोल बनाने के लिए थोड़ा खाना पकाने का अनुभव होना जरूरी है।
यह रेसिपी आज के कॉलम में न्यू राजेन्द्र नगर में रहने वाली शीतल केला ने हरिभूमि से शेयर की है।
इसे भी पढ़ें- पनीर डिश के साथ बनाएं बेसन की लजीज पूरीः रेसिपी
सामग्री-
- बेसन - 100 ग्राम ( एक कप )
- दही- एक कप
- पानी - 2 कप
- हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट -आधा चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- एक टेबिल स्पून
- राई - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ- बारीक कटा हुआ (एक टेबल स्पून)
- कच्चा नारियल- एक बड़ी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
इसे भी पढ़ें- घर पर चाइनीज बनाएं मानचाऊ सूप जो हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
विधि-
- एक बर्तन मे दही को फेंट लें और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये।
- इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये)।
- घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये। बर्तन को गैस पर रखिये और चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये खांडवी को पकाइये।
- आप देखेंगे कि बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है। गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये।
- करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा। इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाड़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी।
- 2-3 थालियां या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खांडवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये।
- घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये।
- 8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियां में काट लीजिये।
- इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये।
- अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़ तड़ कर भुन जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये।
- इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये।
- नारियल और हरे धनिये को खांडवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये। आपकी खांडवी तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App