Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी स्पेशल में बनाएं लजीज एप्पल जूस: रेसिपी

महिलाएं कई तरह के सीजनल फलों के जूस घर में ही बनाकर सर्व कर रही हैं।

गर्मी स्पेशल में बनाएं लजीज एप्पल जूस: रेसिपी
X

अपने घर के लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए महिलाएं कई तरह के सीजनल फलों के जूस घर में ही बनाकर सर्व कर रही हैं। अभी लेाग घर हो या बाहर लस्सी, छाछ, आमपना, जूस, काजू-बादाम शेक समेत अन्य फलों के जूस का जमकर सेवन कर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

इस मौसम में जहां फलों के राजा आम से महिलाएं कई तरह के व्यंजन बना रही हैं तो वहीं वह सेब से भी लजीज जूस बनाना पसंद करती हैं। अपने अगले कॉलम के लिए हरिभूमि की तड़का लाइव टीम प्रोफेसर कॉलोनी निवासी होममेकर पद्मिनी शर्मा से मिलने गईं, तो उन्होंने अपनी टीम को टीम को खास गर्मी स्पेशल में लजीज एपल जूस बनाने की विधि के बारे में बताया।

सामग्री-

2 बड़े सेब, आधा छोटी चम्मच दालचीनी, चार बड़े चम्मच पुदीना के पत्तों के कतरन, 4 छाेटी चम्मच अदरक कटी हुई, 4 बड़ी चम्मच शक्कर, 8 छोटी चम्मच नीबू का रस, गार्निशिंग के लिए सेब एवं पुदीने की पत्ती, आइस स्वादानुसार। 4 बड़ी चम्मच शक्कर, शक्कर स्वादानुसार।

विधि-

सबसे पहले एपल को धोकर इसे कद्दुकस करके मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अब इसी में ही शक्कर, दालचीनी, पुदीना के पत्तों के कतरन, अदरक एवं नींबू का रस को भी मिलाकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें।

अब इस पेस्ट को गिलास में लेकर इसमें चिल्ड आइस डालकर ऊपर से महीन कटे सेब एवं पुदीने की पत्ती से डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। पीने में इसका स्वाद बेहद ही लजीज एवं स्वादिष्ट होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story