Jamun Vinegar benefits: जामुन का सिरका है नया सुपरफूड? हाजमे के अलावा इन 3 चीजों के लिए है रामबाण

jamun vinegar benefits
X

jamun vinegar benefits: जामुन का सिरका कई बीमारियों में रामबाण साबित हो सकता है। 

Jamun Vinegar benefits: गर्मियों में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा असरदार है जामुन का सिरका। ये हाजमे के अलावा इन तीन चीजों के इलाज में रामबाण साबित हो सकता है।

Jamun Vinegar benefits: गर्मियों में बाजार में मिलने वाला जामुन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसका सिरका सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक जानकारों के अनुसार, जामुन सिरका शरीर के तीन दोषों-वात,पित्त और कफ को संतुलित करता है और कई बीमारियों से राहत देता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये रामबाण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं जामुन के सिरके के फायदे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

  • जामुन सिरका में मौजूद एंटी-डायबिटिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
  • यह इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाता है, जिससे शरीर में शुगर एनर्जी में बदलती है।
  • रात को इसका सेवन करने से डायबिटिक पेशेंट को फायदा मिलता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाता है

  • जामुन सिरका में फाइबर, ऑक्सेलिक एसिड, फोलिक एसिड और गैलिक एसिड मौजूद होते हैं।
  • यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है।
  • पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है।

किडनी स्टोन में राहत

  • इसमें मौजूद तत्व स्टोन को धीरे-धीरे घोलते हैं और पेशाब के ज़रिए बाहर निकालते हैं।
  • यह एक नेचुरल उपाय है और कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

यूरिन इन्फेक्शन से बचाता है

  • जामुन सिरका में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
  • यह किडनी और ब्लैडर को साफ़ रखता है और इन्फेक्शन की समस्या दूर करता है।

जामुन सिरका का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह शरीर के वात, पित्त और कफ का संतुलन बनाए रखता है, जिससे व्यक्ति की पूरी सेहत ठीक बनी रहती है।

(प्रियंका कुमारी)

(disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लाने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। )

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story