अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कमाल के हैं योग करने के फायदे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2018) के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का प्रमुख कार्यक्रम देहरादून में होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में योग करेंगे। नरेंद्र मोदी ने योग की महत्ता को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सिर्फ 19 दिनों में ही मंजूरी मिल गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2018) (International Yoga Day) के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का प्रमुख कार्यक्रम देहरादून में होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में योग करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं और कार्यक्रम निश्चित किए जा रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने योग की महत्ता को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सिर्फ 19 दिनों में ही मंजूरी मिल गई थी।
योग को नियमित रूप से करना काफी फायदेमंद माना जाता है। योग से होने वाले फायदों पर एक नजर-
योग के फायदे 1
योग का उपयोग शारीरिक, मानसिक और आध्यत्मिक लोगों के लिए सदियों से होता रहा है। यही नहीं आधुनिक चिकित्सा शोधों ने भी यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से हम सबके लिए वरदान है।
योग के फायदे 2
जहां जिम आदि में की जाने वाली एक्सरसाइज से शरीर के किसी खास अंग का ही व्यायाम होता है, वहीं योग से शरीर के समस्त अंग प्रत्यंगों और ग्रंथियों का व्यायाम होता है, जिससे अंग-प्रत्यंग सुचारु रूप से कार्य करने लगते हैं।
योग के फायदे 3
योगाभ्यास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता शक्ति बढ़ती है। इससे बुढ़ापे की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे त्वचा पर चमक आती है, शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है।
योग के फायदे 4
जहां एक तरफ योगासन मांस-पेशियों को पुष्टता प्रदान करता है, जिससे दुबला पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है, वहीं दूसरी ओर योग के नित्य अभ्यास से शरीर से फैट कम भी हो जाता है, इस तरह योग कृश और स्थूल दोनों के लिए फायदेमंद है।
योग के फायदे 5
योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, जिससे तनाव दूर होकर अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, पाचन सही रहता है।
मेडिटेशन के फायदे
ध्यान भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह साष्टांग योग का अतिमहत्वपूर्ण अंग है। आजकल मेडिटेशन का प्रचार हमारे देश से ज्यादा विदेशों में हो रहा है।
मेडिटेशन से मानसिक तनाव दूर होकर गहन आत्मिक शांति महसूस होती है। कार्यशक्ति बढ़ती है, नींद अच्छी आती है, मन की एकाग्रता एवं धारणा शक्ति बढ़ती है।
योग बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ योगासनों द्वारा आर्थराइटिस, बैक पेन आदि के दर्द में काफी आराम मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App