अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018: इन बीमारियों के लिए वरदान है योग, जानें योग करने के फायदे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से शुरू हुआ और हर साल 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की ही देन है। इसके बाद से यह पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर योग करते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 May 2018 4:13 PM GMT
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से शुरू हुआ और हर साल 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की ही देन है। इसके बाद से यह पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर योग करते हैं।
योग हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक जो कोई भी योग करता है, उसे योग का फायदा जीवन के आखिरी समय तक मिलता है।
योग न सिर्फ हमारी सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखता है बल्कि चेहरे को निखारने में भी सहायक होता है।
यह भी पढ़ें: भारत की देन है 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस', जानें इसके बारे में सब कुछ
योग करने के फायदे
- योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में लाभ मिलता है।
- कई शोधों में योग के लिए यह बात सिद्ध हो चुकी है योग व्यक्ति के लिए वरदान है।
- योग करने से पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो सकता है।
- योग से सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं।
- योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- योग करने से शरीर जल्दी बीमारियों से ग्रस्त नहीं होता, जिससे आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।
- योग का असर चेहरे पर भी पड़ता है और चेहरा चमकदार बनता है।
- योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और व्यक्ति बलवान होता है।
- रोजाना नियमित रूप से योग करने से फैट कम होता है।
- योग का असर दिमाग की नसों पर भी पड़ता है, जिसके कारण तनाव नहीं होता और नींद अच्छी आती है।
- योग करने से पर्याप्त भूख लगती है। साथ ही पाचन क्रिया भी सही रहता है।
- योग करने से ब्लड शुगर नियंत्रित में रहता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी योग फायदेमंद होता है।
- कुछ विशेष योगासन और मेडिटेशन से आर्थराइटिस और बैक पेन जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- योग करने से मनुष्य की दवाइयों पर डिपेंडेंसी कम हो जाती है और वह बिना दवाइयों के छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ लेता है।
- अस्थमा के मरीजों के लिए योग करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story