Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

PROPOSE DAY: भूल जाएं पुराने तरीके, अब ऐसे करें प्रपोज़

प्रपोज करने जा रहे हैं तो जान लें कुछ रोमांचक टिप्स।

PROPOSE DAY: भूल जाएं पुराने तरीके, अब ऐसे करें प्रपोज़
X
नई दिल्ली. प्यार करना उतना मुश्किल नहीं है जितना कि फ्रपोज करना। प्रपोज करने का तरीका अगर इम्प्रेसिव हो तो कोई भी लड़की मना नहीं कर पाती है। अगर आप भी प्रपोज डे पर किसी खास को प्रपोज करने वाले हैं तो भूल जाएं पुराने टिप्स। हम आपको बताते हैं प्रपोज करने का कुछ रोमांचक तरीका। यकीनन प्रपोज करते वक्त इन बातों का रखेंगे ख्याल तो लड़की जरूर कहेगी हां...
1. आप जिन्हें पसंद करते हैं अगर उसे डिफरेंट रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वाटर डाइविंग पसंद है तो आप उन्हें पानी के अंदर जाकर ढेरों मछलियों के बीच प्रपोज कर सकते हैं।
2. आप पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुंच कर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। ये तरीका आपको आपका प्यार जरूर दिलाएगा।
3. अगर आप कुछ यूनिक करना चाहते हैं तो फिल्म देखने का प्लान करें और फिल्म के इंटरवल में आप स्क्रीन पर अपना वीडियो प्ले करने की व्यवस्था जरूर करें। ऐसा करने से वह खश हो जाएंगी और खुद को खास फील करेंगी।
4. यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हों तो इंटरकॉम से भी उसे प्रपोज कर सकते हैं। दिल की बात कहने का यह अनोखा तरीका शायद उसे पसंद आए और आपकी बात बन जाए।
5. जिस रास्ते से वह हर रोज गुजरती है, कोशिश करें कि उस रास्ते पर उन्हें गिफ्ट्स मिलते रहे। हो सके तो उस रास्ते पर एक होर्डिंग किराए पर लेकर उसपर आप अपने दिल की बात लिखवा सकते हैं।
6. ठंडे मौसम में अपनी गर्लफ्रेंड को एक लांग ड्राइव पर ले जाएं और कूल रोमांटिक माहौल में उसका हाथ पकड़कर उसे शादी के लिए प्रपोज करें। उम्मीद है कि हाथों की गर्माहट दिल तक जरूर पहुंचेगी।
7. इसके अलावा आप एक वीडियो बनाकर दिल की बात कहें और उसे भेज दें। लेकिन आपके प्रपोज करने का तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए। आप एक अंगूठी देते हुए वीडिया बना सकते हैं।
8. आप जिसे चाहते हैं अगर उसको रोजाना अखबार पढ़ने की आदत है तो आप इस तरीके को आजमा सकते हैं। आप अखबार में विज्ञापन छपवाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
9. आप कुछ गुब्बारे लेकर उसके पास जाएं। उसमें से एक में अंगूठी छिपा दें। उसे गुब्बारे फोडऩे के लिए कहें। जब ऐसा करते हुए उसे अंगूठी मिले, तब उसे हग करके कहें- आई लव यू। बी माई वेलेंटाइन फॉरएवर।
10. अपनी प्रेमिका की फेवरेट रेडियो स्टेशन पर अपनी आवाज में प्रपोज करें। अगर आपको सामने प्रपोज करने में घबराहट हो रही है तो बस वहां कह दो अपने दिल की बात।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story