Garlic Plantation: घर में भी उगा सकते हैं लहसुन, इस तरीके से करें प्लांटेशन, लग जाएगा ढेर

how to plant garlic in a pot lahsun ugane ka tarika
X
गमले में लहसुन उगाने का तरीका।
Garlic Plantation: आप अगर गार्डनिंग के शौकीन हैं तो घर में लहसुन का प्लांटेशन कर सकते हैं। आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगी।

Garlic Plantation: लहसुन एक ऐसी सब्जी है जो कि ज्यादातर घरों में इस्तेमाल की जाती है। बहुत से लोग बिना लहसुन के खाना पसंद ही नहीं करते हैं। आप भी अगर लहसुन खाते हैं और गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो घर पर आसानी से गार्लिक प्लांटेशन कर सकते हैं। लहसुन घर पर उगाने से ये पूरी तरह से ऑर्गेनिक और ताज़ा मिलेगा।

खास बात यह है कि लहसुन उगाना बहुत आसान है और इसके लिए बड़े खेत की भी जरूरत नहीं पड़ती। गमले या छोटे गार्डन में भी आप आसानी से इसे उगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर लहसुन उगाने का आसान तरीका।

घर में लहसुन उगाने के लिए सामग्री

  • लहसुन की कली
  • गमला या किचन गार्डन की मिट्टी
  • खाद या कंपोस्ट
  • पानी

लहसुन उगाने की स्टेप बाय स्टेप विधि

कली का चुनाव: लहसुन प्लांटेशन के लिए सबसे पहले ताजी और बड़ी लहसुन की कलियों को चुनकर निकालें। बहुत ज्यादा सिकुड़ी या खराब कली लगाने से पौधा सही ग्रोथ नहीं हासिल करता है।

गमले की तैयारी: लहसुन उगाने के लिए सही तरीके से गमला तैयार करना जरूरी है। इसके लिए गमले या मिट्टी में जैविक खाद (कंपोस्ट) अच्छी तरह मिलाएं। मिट्टी को हल्का भुरभुरा रखें ताकि पानी आसानी से सोख सके।

कलियों को लगाना: गमले या सीधे जमीन में कलियां दो से तीन इंच गहराई में प्लांट करें। इसे छिलके सहित ही प्लांट करना होगा। ध्यान रहे कि कली की नुकीली सतह ऊपर की ओर हो।

नियमित पानी और धूप: कलियां लगाने के बाद हल्का पानी दें। मिट्टी को हमेशा नमीदार रखें, लेकिन पानी ज्यादा न भरने दें वरना कलियां सड़ सकती हैं। गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे धूप मिले। धूप लहसुन के पौधों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनाती है।

खाद और देखभाल: लहसुन प्लांट को हर 15-20 दिन में हल्की खाद दें। साथ ही पौधों के आसपास की खरपतवार निकालते रहें ताकि पोषण सिर्फ लहसुन को मिले।

हार्वेस्टिंग का समय: जब पौधों की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें, तो यह संकेत है कि लहसुन तैयार हो गया है। इसमें तीन से चार महीने का वक्त लग सकता है। अब आप पौधों को सावधानी से खींचकर निकाल सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story