Vegetable Khichdi: डिनर में लाइट फूड खाने का मन है तो बनाएं वेजिटेबल खिचड़ी, स्वाद और पोषण का है कॉम्बो

वेजिटेबल खिचड़ी बनाने का तरीका।
Vegetable Khichdi: दिनभर की भागदौड़ के बाद रात के खाने में कुछ ऐसा चाहिए जो पेट पर भारी न पड़े और शरीर को आराम भी दे। ऐसे में वेजिटेबल खिचड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आती है। यह न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन भी देती है।
वेजिटेबल खिचड़ी को न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स भी डिनर के लिए बेहतर मानते हैं। इसमें दाल, चावल और सब्जियों का संतुलन होता है, जो पाचन को आसान बनाता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। खास बात यह है कि इसे आप अपनी पसंद और सेहत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
वेजिटेबल खिचड़ी के लिए सामग्री
- 1/2 कप चावल
- 1/4 कप मूंग दाल (धुली)
- 1 गाजर (कटी हुई)
- 1/2 कप बीन्स (कटी हुई)
- 1/2 कप फूलगोभी या लौकी
- 1 छोटा प्याज (वैकल्पिक)
- 1 छोटा टमाटर
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 चम्मच देसी घी
- 4 कप पानी
वेजिटेबल खिचड़ी बनाने का तरीका
वेजिटेबल खिचड़ी बनाना बहुत आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे खिचड़ी जल्दी और अच्छी तरह पकती है।
सभी सब्जियों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। हल्की सब्जियां जैसे लौकी, गाजर और बीन्स खिचड़ी के लिए सबसे बेहतर रहती हैं। कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद टमाटर और हल्दी डालकर मसाले को नरम होने तक पकाएं।
अब इसमें चावल, दाल और सारी सब्जियां डालें। स्वादानुसार नमक और पानी मिलाएं। कुकर का ढक्कन बंद कर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब इसमें चावल, दाल और सारी सब्जियां डालें। स्वादानुसार नमक और पानी मिलाएं। कुकर का ढक्कन बंद कर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
कुकर का प्रेशर निकलने के बाद खिचड़ी को हल्का सा चला लें। इसके बाद गरमागरम खिचड़ी को प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ा घी डालकर गर्मागर्म परोसें। चाहें तो दही या हल्की चटनी के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
